..................... Salman Khan is sure about fights with Sanjay leela Bhansali in Inshallah - Hindi Filmibeat

सलमान की ईद 2020 का पहला शगुन - भंसाली और सलमान का झगड़ा!

बॉलीवुड में दबंग तो एक ही है। सलमान खान। लेकिन जब सेर को सवा सेर और एक दबंग को दूसरा दबंग मिले तो धमाके तो होने ही है। ऐसे ही धमाकों के लिए तैयार हो रही है इंशाल्लाह की टीम भी। दरअसल, इस फिल्म के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा है कि फिल्म में उनकी और भंसाली की काफी लड़ाई होने वाली है।

सलमान ने खुद ही माना कि उनका और भंसाली का रिश्ता ही कुछ ऐसा है कि लड़ाई झगड़ा किए बिना वो रह नहीं पाएंगे। और इस बात के लिए फिल्म की पूरी टीम शायद तैयार हो रही है। वैसे सलमान खान और संजय लीला भंसाली का ये झगड़ा आज से नहीं, हम दिल दे चुके सनम के दिनों से है।

बात करें इंशाल्लाह की तो सलमान खान इस फिल्म में 40 साल के एक बिज़नेसमैन बने हैं और आलिया भट्ट 20 साल की हीरोइन। अब इन दोनों के बीच के रोमांस को भंसाली किस तरह से परदे पर उतारेंगे यही देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। क्योंकि पहले ही सलमान और आलिया की जोड़ी का काफी मज़ाक उड़ चुका है।

salman-khan-is-sure-about-fights-with-sanjay-leela-bhansali-in-inshallah

लेकिन आलिया भट्ट ने फैन्स को ये आश्वासन दिया है कि अगर भंसाली ने उन दोनों को साथ में कास्ट किया है तो कुछ सोच समझकर ही कास्ट किया होगा। दर्शकों को उन पर पूरा भरोसा करना चाहिए। इंशाल्लाह, ईद 2020 पर रिलीज़ हो रही है। फिल्म अक्टूबर से फ्लोर पर चली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X