भारत: सलमान खान की फिल्मों पर बोले सुनील ग्रोवर, कहा उनकी फिल्में देखकर..
सलमान खान इस समय भारत के लिए काफी ज्यादा मेहनत कर रहे है और सुर्खियों में छाए हुए है। बता दें कि इस फिल्म सलमान के साथ कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले है जो इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड है। सुनील ग्रोवर भी इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है और फिल्म में उनका रोल काफी अहम होने वाला है। ऐसे में सलमान खान की तारीफ करते नहीं थक रहे सुनील ने सलमान खान की फिल्मों को लेकर कहा कि वो उनकी फिल्मों को देखकर बड़े हुए है। उन्होने कहा कि सलमान इतने बड़े सुपरस्टार है और मैं थोड़ा नर्वस हूं कि उनके सामने कैसे कर पाउंगा।
उन्होने कहा कि जब उन्होने उनके साथ काम करना शुरु किया तब उनको ये अहसास हुआ कि वो इतने बेहतरीन इंसान है और उन्होने मुझे खुलकर काम करने के लिए पूरी छूट दी और मुझे काफी ज्यादा सपोर्ट भी किया।

सलमान खान इस तरह से अपने को-स्टार को फ्री फील कराते है कि वो आराम से शॉट कर जाता है। इसके अलावा सुनील कहते है कि वो कई तरह की फिल्में करते है और साथ ही वो टीवी के बड़े बड़े शोज करते है और लोगों को एंटरटेन करते है।
सुनील ग्रोवर इस समय काफी ज्यादा खुश है और इस फिल्म को लेकर उनका मन काफी ज्यादा उत्साहित है। फिल्म को अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे है और फिल्म में लीड एक्ट्रेस के रोल मे कैटरीना कैफ नजर आने वाली है।
फिल्म को अलवीरा अग्निहोत्री प्रोड्यूड कर रही है और इसमें दिशा पटानी का भी काफी अहम रोल आपको दिखने वाला है। फिल्म की शूटिंग फिलहाल माल्टा में चल रही है और इस समय सलमान खान मुंबई में बिग बॉस 12 में बिजी है।


Click it and Unblock the Notifications












