..................... Salman Khan is still single at the age of 58, father Salim Khan revealed the secret of his wedding - Hindi Filmibeat

58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं सलमान खान, पिता सलीम खान ने खोला राज, बोले- शादी करने का उसमें...

Salman Khan

Salman Khan is still single at the age of 58: सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं। हर कोई उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानना चाहता है। करोड़ों की संपत्ती के मालिक सलमान खान फिल्मों के साथ-साथ टीवी शो भी होस्ट करते हैं। बता दें कि सलमान खान 58 साल के हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोगों का उनसे एक ही सवाल है कि वह शादी कब कर रहे हैं ?

सलमान खान कई एक्ट्रेसेस और मॉडल को डेट कर चुके हैं, लेकिन किसी के साथ भी उन्होंने शादी करने का फैसला नहीं किया। जिसके बाद से अब फैन्स ही क्या सितारे भी उनसे पूछ रहे हैं कि शादी कब करोगे।

इस सवाल का जवाब सलमान खान ने तो नहीं दिया, लेकिन इस सवाल का जवाब उनके पिता सलीम खान ने दिया है। जी हां, सलीम खान ने सलमान खान के अभी तक कुंवारे होने के सवाल का उत्तर दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर सलमान खान अभी तक शादी क्यों नहीं कर रहे हैं।

बता दें कि सलीम खान की दो बेटियां और तीन बेटे हैं। सलमान खान को छोड़कर सभी की शादी हो चुकी है, लेकिन सभी को सलमान खान की चिंता सता रही है कि सलमान खान शादी कब करेंगे। क्या उन्हें वैसी लड़की नहीं मिल रही जैसी वह चाह रहे हैं। सलीम खान ने अब सलमान खान के कुंवारे होने के राज पर से पर्दे उठाया है। वह कहते हैं कि वह आसानी से रिलेशनशिप में आ जाते हैं, लेकिन शादी करने का साहस उनमें नहीं है।

सलमान खान के पिता सलीम खान कहते हैं कि सलमान को ऐसी लड़की चाहिए जो परिवार और बच्चों को संभाले। जैसे कि उनकी मां हैं। वह आगे कहते हैं कि सलमान बहुत ही सिंपल नेचर के हैं। वह बहुत जल्दी अट्रैक्ट हो जाते हैं। सलमान को अभी तक जो भी महिलाएं मिलीं वह सभी करियर ओरिएंटेड रही हैं।

सलीम खान आगे कहते हैं कि वह एक ऐसी महिला से शादी करना चाहते हैं जो परिवार के लिए समर्पित हो। उनके बच्चों को संभाले उनके लिए खाना बनाए। जैसे की उनकी मां किया करती थीं। हालांकि आज के समय में यह आसान नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X