"सलमान मेरे लिए खास हैं..हमेशा दिल के करीब रहेंगे"

By Shweta

बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस के करियर का सफर सलमान खान के जरिये ही शुरु हुआ और सफलता के मकाम तक जा पहुंचा। सलमान खान ने बॉलीवुड में कई खूबसूरत एक्ट्रेसेस को एंट्री दिलाई है जिनमें से एक हैं ज़रीन खान।

सभी जानते हैं कि सलमान खान ज़रीन खान के काफी अच्छे दोस्त हैं और हमेशा उनका साथ देते हैं। उन्होंने IANS को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि "सलमान खान एक ऐसे शख्स हैं जो हमेशा मेरे लिए बेहद खास रहेंगे और मेरे दिल के बहुत करीब रहेंगे। अगर वो नहीं होते तो मैं कभी बॉलीवुड का हिस्सा नहीं होती।"

salman-khan-is-somebody-who-will-always-be-very-special-close-to-my-heart-says-zarine-khan

ज़रीन ने आगे कहा कि "मैं कभी इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं बनती क्योंकि ये मेरा प्लान नहीं था लेकिन अब मैं हिस्सा हूं। सलमान खान के साथ डेब्यू मेरा ड्रीम डेब्यू था।" हाल में 1921 में नजर आईं जरीन खान ने ये भी खुलासा किया कि "मैं जानती हूं कि कई लोग होते हैं जो एक्टर बनना चाहते हैं और अपना घर छोड़कर मुंबई आ जाते हैं लेकिन उनका सपना कभी पूरा नहीं होता। सलमान खान की मैं बहुत इज्जत करती हूं।मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी।उन्होंने मेरे लिए बहुत कुछ किया है।"

सलमान खान के साथ संपर्क में रहने के सवाल पर ज़रीन खान ने कहा कि "उन्होंने मुझे बॉलीवुड में एंट्री दिलाई और आगे का रास्ता मुझे तय करना है।वे मेरे सेक्रेटरी नहीं हैं जिन्हें मैं कॉल करके काम मागूंगी। वो बहुत अधिक व्यस्त रहतेहैं। जितना किया है उसके लिए मैं हमेशा उनकी शुक्रगुजार रहूंगी।हम हमेशा संपर्क में नहीं रहते लेकिन मैसेज करते रहते हैं।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X