ALERT...टाईगर जिंदा हो गया...अब लगाएगा जोरदार रेस...रेडी हो जाओ…
सलमान खान की टाईगर जिंदा है एक धमाके के बाद भाईजान के फैंस फिर से तैयारी कर लो क्योंकि सलमान की आने वाली फिल्म रेस 3 की शूटिंग शुरु हो चुकी है। खबरों की माने तो सलमान खान इसबार अपना बर्थडे रेस 3 के सेट पर ही मनाएंगे। दरअसल सलमान खान 6 दिनों के लगातार रेस 3 के एक्शन सीडक्वेंश में व्यस्त रहने वाले है।
आपको बता दें कि सलमान खान का जन्मदिन 27 दिसंबर को होता है जबकि सलमान 24 से 30 दिसंबर तक शूटिंग के दौरान काफी बिजी रहने वाले है। आपको बता दें कि रेस 3 को रेमो डिसूडा डायरेक्ट कर रहे है और ये रेस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसके पहले आपने सैफ अली खान को फिल्म की लीड रोल में देखा था।

Recommended Video

इस बार सलमान फिल्म की लीड रोल में दिखेगे और उनके साथ बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलीन और डेजी शाह जैसे कलाकार देखने को मिलेगे। सलमान खान और जैकलीन की जोड़ी 2014 में किक फिल्म में दिख चुकी है और दोनो को दर्शको नें काफी पसंद भी किया था। हम ये कह सकते है कि एक बार फिर से सलमान खान बड़े पर्दे पर धमाल करते हुए नजर आएगें।


Click it and Unblock the Notifications