गरीब परिवारों के लिए थिएटर्स बनाएंगे सलमान खान, फ्री दिखाएंगे फिल्म और मिलेगी सब्सिडी
Recommended Video

सलमान खान एक ऐसा नाम और एक शख्सियत जो किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। एक से बढ़कर एक काम और लोगों का मदद करने को सबसे पहले आगे आने वाले बॉलीवुड स्टार्स में पहला नाम है। अब सलमान खान एक ऐसा काम करने जा रहे है जो आज तक किसी भी स्टार ने करना तो दूर इसके बारे में सोचा भी नहीं होगा।
बता दें कि सुपरस्टार सलमान खान अब थिएटर्स खोलने जा रहे है। जी हां इन थिएटर्स का नाम होगा सलमान टॉकीज और इनमें आपको टिकट के लिए टैक्स नहीं देना होगा।

अगर आप पूरे पैसे देने में सक्षम नहीं है तो आपको इसमें सब्सिडी भी दी जाएगी। इसके अलावा जो बेहद गरीब लोग है उनको फ्री में फिल्म देखने की सुविधा होगी। जी हां ये सब सपना नहीं हकीकत है।
सलमान खान ऐसा ही करने जा रहे है। इसकी शुरुआत बहुत जल्दी होने वाली है। सलमान खान ने ये काम इसलिए शुरु किया है क्योंकि वो उन लोगों को भी एंटरटेनमेंट से वंचित नहीं होने देना चाहते है जो लोग टिकट खरीदकर फिल्म नहीं देख पाते है।
सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। बता दें कि इसके लिए सलमान खान ने 2 साल पहले काम शुरु किया था।


Click it and Unblock the Notifications