"फिल्मफेयर जैसे फालतू अवार्ड शो में नहीं जाउंगा"- सलमान खान का पुराना वीडियो VIRAL
फिल्मफेयर अवार्ड 2020 को लेकर काफी विवाद चल रहे हैं। लोगों का कहना है कि 2019 में कई बेहतरीन फिल्में आई थीं, लेकिन सभी को इग्नोर करके सारे अवार्ड 'गली बॉय' को दे दिये गए हैं। बता दें, गली बॉय ने सबसे ज्यादा फिल्मफेयर अपने नाम करने का रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म ने 13 अवार्ड हासिल किये हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्मफेयर पर पक्षपाती बर्ताव का आरोप लगाया जा रहा है। अपनी नाराजगी जताने के लिए लोगों ने ट्विटर पर बायकॉट फिल्मफेयर ट्रेंड किया।
ऐसे में सलमान खान का एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां सलमान कह रहे हैं कि मैं कभी फिल्मफेयर या इस तरह के किसी भी फालतू अवार्ड शो में नहीं जाउंगा।

इस वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं- "मुझे लगता है कि जिन लोगों को खुद पर विश्वास नहीं है, वही पुरस्कार लेने जाते हैं। मैं फिल्मफेयर या ऐसे किसी स्टुपिड अवार्ड को लेने नहीं जाऊंगा। अगर नेशनल अवॉर्ड मिले तो वो गौरव की बात है। तब मैं जाऊंगा और पुरस्कार लूंगा।"
एक्टर ने आगे कहा- "वो मैगजीन हमारे बल पर चल रही है। आपके इंटरव्यू पर और स्टार्स के इंटरव्यू पर जो मैगजीन चल रही है.. वो आपको बुलाते हैं और बोलते हैं कि वे आपको अवॉर्ड देने वाले हैं। आप आते हैं और परफॉर्म करते हैं। उसके बाद वे उसे पान पराग और माणिकचंद को भेज देते हैं और हम बेवकूफ हैं.. सूट-बूट पहन कर बैठे हैं और अवॉर्ड ले रहे हैं। यह ऐसे है कि कल मेरा ड्राइवर, स्पॉटबॉय और मेरा मेकअप मैन कहेगा कि बाबा आज हम आपको अवॉर्ड देते हैं। यह मूर्खतापूर्ण है।"


Click it and Unblock the Notifications











