First LOOK: सलमान खान की 'दबंग 3'.. ये चोरी- छिपे क्या हो रहा है!
सलमान खान के पर्सनल स्टाइलिस्ट Ashley Rebello ने सबको तब हैरान कर दिया, जब उन्होंने सलमान खान की एक ताजा तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की। आप सोच रहे हैं कि सलमान खान की तस्वीर में ऐसी क्या खास बात!!.. तो बता दें, यहां सलमान कुछ कुछ दबंग लुक में नजर आ रहे हैं।
जी हां, इस तस्वीर में सलमान खान पुलिस यूनिफॉर्म पहने हैं और सेट पर मस्ती मजाक कर रहे हैं। ये किस फिल्म या कमर्शियल की शूट है, फिलहाल कोई नहीं जानता। लेकिन Ashley Rebello इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा-
'मेरी ज़िदगी में ना शादी है.. ना सेक्स..'- सलमान खान
"Moment of Nostalgia! Dabaang 3? Maybe! Haha #SalmanKhan styled by #AshleyRebello."
बस फिर क्या था.. शक की सुई सलमान खान की तरफ घूम गई। क्या सलमान खान चोरी- छिपे दबंग 3 की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें, कुछ ही दिनों पहले अरबाज खान ने कहा था कि जैसे ही सलमान की ट्यूबलाइट खत्म होगी.. हम दबंग 3 पर काम शुरु कर देंगे।
इस फिल्म में रहना चाहते थे सलमान खान.. लेकिन निर्देशक ने किया OUT
बहरहाल, जहां तक इस तस्वीर की बात है तो सूत्रों के अनुसार यह शूटिंग किसी फिल्म की नहीं बल्कि स्पेशल कमर्शियल की फोटोशूट है। हम्मम.. कोई शक नहीं कि साल 2017 में दबंग 3 से ऐसी ही कोई तस्वीर ऑफिशियली रिलीज की जाएगी। फैंस को है इंतजार..
यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications
