..................... Salman Khan is real Tiger: Kareena Kapoor | हिरोईन ने पढ़े टाइगर के कसीदे - Hindi Filmibeat

हिरोईन ने पढ़े टाइगर के कसीदे

अक्सर ऐसा कहा जाता है कि बेबो जब भी मुंह खोलती हैं तो जहर ही उगलती हैं लेकिन इस बार तो कमाल ही हो गया। करीना ने इस बार अपने मुंह से केवल तारीफ ही तारीफ निकाली है। अब आप सोच रहे होंगे कि कौन है वो खुशनसीब। तो वो किस्मत वाला बंदा है बॉलीवुड का टाइगर यानी सलमान खान। करीना ने सलमान की फिल्म एक था टाइगर..की जबरदस्त तारीफ की। बेबो ने कहा कि सलमान सही रूप में हिंदी सिनेमा के टागर हैं। उन्हें खुशी है कि उन्होंने सल्लू के साथ काम किया है।

करीना ने कहा कि वो और सैफ कभी भी सलमान की फिल्म एक था टाइगर की तुलना अपनी फिल्म एजेंट विनोद से नहीं करते हैं। दोनों ही फिल्में जासूसों पर आधारित हैं लेकिन दोनों की अपनी जगह है। सलमान की फिल्म एक था टाइगर आज की बड़ी हिट है जबकि सैफ औऱ मेरी फिल्म एजेंट विनोद एक असफल फिल्म है। भले ही एजेंट विनोद चली नहीं लेकिन यह सैफ के लिए काफी खास है क्योंकि इस फिल्म के जरिये सैफ निर्माता बने हैं।

करीना इन दिनों मधुर भंडारकर की फिल्म हिरोईन को लेकर खासा चर्चा में हैं। एक अभिनेत्री के जीवन पर आधारित फिल्म के निर्देशक मधुर भंडारकर हैं। मधुऱ और करीना इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फिल्म का आयटम नंबर हलकट जवानी ने काफी धूम मचा रखी है। करीना का दावा है कि उन्हें इस फिल्म के जरिये कई अवार्ड मिलने की उम्मीद है। फिल्म 21 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंच रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X