Tiger 3: सलमान खान और कैटरीना कैफ की फिल्म से पहला धमाका रेडी, इस दिन YRF जारी करेगा "टाइगर का मैसेज"

Tiger 3: वाईआरएफ के स्थापना दिवस पर, आदित्य चोपड़ा 'टाइगर' फैंस को एक बड़ी सरप्राइज देने का प्लान कर रहे हैं। पिछले कई महीनों से फैंस फिल्म की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। बता दें अब 27 सितंबर को 'टाइगर का मैसेज' जारी किया जाएगा। एक वीडियो जो टाइगर 3 की पहली झलक देगा। इस वीडियो के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म का प्रमोशन शुरु कर दिया जाएगा।
बता दें, टाइगर 3 इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। एक ट्रेड सूत्र ने खुलासा किया, "इस वीडियो में एजेंट टाइगर के रूप में सलमान खान एक महत्वपूर्ण संदेश देंगे। सलमान वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स के पहले स्पाई हैं, जिन्होंने इस फ्रैंचाइजी को आकार देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और अब सभी की निगाहें टाइगर 3 पर हैं।"
वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म
सूत्र ने आगे कहा, "इस दिवाली रिलीज होने वाली टाइगर 3 से उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं। यह चर्चित वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पांचवीं फिल्म है। दर्शक इस यूनिवर्स के तीन सुपर-जासूसों की कहानियों से बड़े पैमाने पर जुड़े हुए हैं। टाइगर 3, जो कि टाइगर जिंदा है, वॉर और पठान की घटनाओं फॉलो करती है, एक शानदार एक्शन एंटरटेनर फिल्म होने का वादा करती है।"
टाइगर 3 में दिखेंगा पठान
सलमान खान और कैटरीना कैफ अभिनीत टाइगर 3 यशराज फिल्म्स की अगली बड़ी फिल्म है। पठान में आदित्य चोपड़ा ने आधिकारिक तौर पर खुलासा किया कि वह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स पर काम कर रहे थे। इस महत्वाकांक्षी जासूसी यूनिवर्स के किरदारों का क्रॉसओवर भी 'पठान' के साथ शुरू हुआ, जिसमें एक धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस में शाहरुख खान और सलमान खान को साथ देखा गया। अब ऐसा ही कुछ धमाका टाइगर 3 में भी देखा जाएगी। बता दें, टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है।


Click it and Unblock the Notifications