अगले साल 'बिग बॉस' नहीं 'दस का दम' होस्ट करेंगे सलमान खान?

कलर्स के सबसे पॉपुलर विवादित शो बिग बॉस की सफलता का पर्याय बन चुके अभिनेता सलमान खान के बारे में एक चौंकाने वाली खबर आ रही है कि वह अगले साल बिग बॉस सीजन 8 के होस्ट नहीं बनेंगे। सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि सलमान खान जिस शो को छोड़कर बिग बॉस आये थे अब उसी शो में उनकी वापसी हो सकती है इसलिए ही वह बिग बॉस का अगला सीजन होस्ट नहीं करेंगे।

जी हां हम बात कर रहे हैं सोनी के लोकप्रिय गेम शो 'दस का दम' की, जिसके तीसरे सीजन की तैयारी कर रहे हैं शो के निर्माता सिद्धार्थ बसु, वह चाहते हैं कि गेम शो के दोनो सीजन की तरह शो का तीसरा सीजन सलमान खान ही होस्ट करेंगे। हालांकि अभी इस मामले में अधिकारिक टिप्पणी नहीं की गयी है।

वैसे बिग ब़ॉस सीजन 7 में लगातार सलमान खान और कलर्स वालों के बीच की अनबन की खबरें भी आती रही हैं, और सलमान खान खुद इस बार कह चुके हैं कि हो सकता है कि अगले सीजन में, मैं इस मंच पर नजर ना आऊं इसलिए 'दस का दम'को लेकर अफवाओं का बाजार पूरी तरह से गर्म है।

मालूम हो कि सलमान खान 'दस का दम'शो का पहला सीजन (2008) और दूसरा सीजन 2009 में होस्ट किया था। इसके बाद सोनी चैनल औऱ सलमान खान के बीच में अनबन की खबर आयी थी जिसके बाद ना तो गेम शो का प्रसारण हुआ और ना ही सलमान खान ने उसे होस्ट किया और सलमान खान ने कलर्स की राह पकड़ ली और वह बिग बॉस सीजन 4 से लगातार 5, 6 और 7 को होस्ट कर रहे हैं।

इसमें किसी को शक नहीं कि बिग बॉस के हिट होने के पीछे सलमान खान की लोकप्रियता है ऐसे में सलमान का बिग बॉस को छोड़ना, शो के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X