क्या फिर से संतोषी के लिए लकी साबित होंगे सलमान?

एक बार फिर से राजकुमार संतोषी ने अपनी आने वाली फिल्म 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में सलमान खान को गेस्ट रोल मे लिया है जिसे कि संतोषी ने कहानी की मांग बताया है। संतोषी ने कहा कि यह कहानी की जरूरत है , लेकिन इसे मेरे लक से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए लेकिन अगर इस बार भी 'फटा पोस्टर निकला हीरो' फिल्म सलमान की वजह से हिट होती है तो वह जरूर कहना शुरू कर देंगे कि सलमान उनके लिए काफी लकी है।

आपको बता दें कि संतोषी की पिछली सुपरहिट फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में भी सलमान खान का खास और छोटा रोल था। जो कि फिल्म में काफी मायने रखता था। फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' सुपरहिट हुई और रणबीर कपूर सिल्वर स्क्रीन पर चमकने लगे। इसलिए लोगों का लगता है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' से शाहिद के भी दिन बदल जायेंगे।

सलमान के साथ संतोषी ने अंदाज अपना अपना जैसी ब्लॉकब्लास्टर फिल्म बनायी थी। 'फटा पोस्टर निकला हीरो' अगर सलमान करते हैं तो यह संतोषी के साथ उनकी तीसरी फिल्म होगी।

गौरतलब है कि 'फटा पोस्टर निकला हीरो' में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में हैं और उनकी नायिका इलीना डिसूजा हैं। यह फिल्म 23 अगस्त को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की सफलता पर शाहिद कपूर का फिल्मी करियर टिका हुआ है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X