..................... Salman Khan is protective about Katina kaif - Hindi Filmibeat

खान बने या कपूर, मेरी फैमिली जैसी है कैटरीना: सलमान खान

[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान ने हेलो मैगज़ीन के कवर के फोटोशूट के साथ ही दिया है एक ज़बर्दस्त इंटरव्यू जो हर मायने में काफी दिलचस्प है। हेलो मैगज़ीन को दिए एक इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि उन्होंने अर्पिता के रिसेप्शन पर कैटरीना के साथ खान कपूर वाला मज़ाक क्यों किया।

सलमान खान का जवाब बहुत ही अपनापन लिए था। सलमान खान का कहना है कि इसमें गलत क्या है। कैटरीना उनके और उनके परिवार के लिए बहुत खास हैं और बेहद करीब हैं। वो हमेशा उनके लिए प्रोटेक्टिव थे और रहेंगे।
[PICS OF THE DAY:सलमान-कैट की इन तस्वीरों के आगे हर लव स्टोरी FAIL!]

वो जब मन करें तब हमारे घर आती हैं और वो मेरे बेहद करीब थीं और रहेंगी। हमारा रिश्ता ऐसा ही है और रहेगा। मेरी कैटरीना से करीबी औक दोस्ती कभी बदल नहीं सकती।
[VIDEO: सलमान - कैट की पार्टी में पहुंचे दीपिका-रणबीर!]

गौरतलब है कि बहन अर्पिता खान के रिसेप्शन पर सलमान खान स्टेज संभाल रहे हैं और उन्होंने कैटरीना कैफ को इन्वाईट किया। जब कैट मना करने लगीं तो सलमान ने कहा कि मैंने आप को खान बनने का मौका दिया पर आपको कपूर सरनेम ज़्यादा पसंद आया। इसके बाद से ये खबर मीडिया की सुर्खियां रहीं। लेकिन सलमान के जवाब ने बस दिल खुश कर दिया। है ना!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X