डॉन नहीं दबंग हैं प्रिंयका के फेवरेट!

Salman Khan and Priyanka Chopra
बॉलीवुड में कौन कब किसका फेवरेट हो जाता है पता ही नहीं चलता। दोस्ती दुश्मनी तो चलती रहती है लेकिन जब कभी कोई दो बहुत करीबी दोस्त अलग होते हैं तो वाकई ये खबर है। प्रियंका चोपड़ा जो कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की करीबी दोस्त मानी जाती रही हैं और जिनकी वजह से शाहरुख ने कई दोस्तों से पंगा तक ले लिया अब किंग खान के राइवल सलमान खान की करीबी बताई जा रही हैं। आप सोच में पड़ गयें होंगी की आखिर ऐसा किसने कहा तो आपको बता दें कि ये बात कही है हमारे सल्लू मियां सलमान खान ने।

हाल ही में सलमान खान और पियंका चोपड़ा दुबई के एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म करने पहुंचे थे। इस इवेंट के दौरान दोनों एक ही होटल में भी ठहरे थे। सूत्रों के अनुसार दोनों सितारे एक दूसरे के साथ काफी हिले मिले नज़र आ रहे थे। सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि इस पूरे इवेंट के दौरान हुई प्रेस कॉंफ्रेंस में दोनों सितारे एक दूसरे की काफी तारीफ करते भी नज़र आए। एक न्यूजपेपर के अनुसार सलमान खान ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा मैंने प्रियंका को अपने साथ परफॉर्म करने के लिए नहीं चुना। उन्होंने मुझे चुना।"

अपनी बात में सलमान ने आगे ये भी जोड़ा कि मैं प्रियंका का फेवरेट को-स्टार हूं। इसके जवाब में प्रियंका ने भी हां की। तो अब तो कुछ कहने को बचा ही नहीं। कह सकते हैं जबसे शाहरुख खान ने सलमान की गर्लफ्रैंड कैटरीना का हाथ थाम लिया है प्रियंका ने शाहरुख का हाथ छोड़कर सलमान का हाथ थाम लिया है तो हो गया ना हिसाब बराबर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X