Salman Khan: मुंबई में 19 मंजिला होटल बनाने की तैयारी कर रहे हैं सलमान खान, जल्द करेंगे उद्घाटन!!

Salman Khan

Salman Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है, सूत्रों के अनुसार जो पता चला है उसमें कहा जा रहा है कि सलमान खान जल्द ही मुंबई में 19 मंजिला अपना होटल बना सकते हैं, जिसका जल्द ही सलमान खान खुद उद्घाटन करेंगे और इसको लेकर ऑफिशियल पुष्टि भी करेंगे।

यह तो पता है कि, बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स लंबे समय से मुंबई में लाखों-करोड़ों रुपयों की प्रॉपर्टी में निवेश करने और खरीदते रहते हैं। आए दिन स्टार्स लग्जरी अपार्टमेंट्स और बंगले खरीदते हैं। इन्हीं में से एक बॉलीवुड के हैंडसम भाईजान यानी सलमान खान भी हैं।

हाल ही में आई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सलमान खान मुंबई के बांद्रा में कार्टर रोड स्थित एक प्लॉट पर होटल का निर्माण करने की प्लानिंग कर रहे हैं। जिस प्लॉट पर यह होटल बनेगा वह प्लॉट समंदर किनारे स्थित है।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि, बीएमसी ने बिल्डिंग के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह 19 मंजिला होटल होने वाला है। इस प्लॉट में पहले एक स्टारलेट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी थी, जहां खान परिवार के अपार्टमेंट थे।

शुरू में इस प्रॉपर्टी पर एक हाउसिंग सोसायटी बनाने का ही प्लान किया गया था, लेकिन फिर बाद में इसमें फेरबदल कर दिया गया। सलमान खान और उनके परिवार के इस 19 मंजिला होटल की ऊंचाई 69.9 मीटर होगी।

बीएसी के सामने प्रस्तुत किए गए प्रस्ताव में बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर कैफे और रेस्तरां होगा। जहां दूसरे फ्लोर पर बेसमेंट, तीसरे पर जिम और स्विमिंग पूल होगा, वहीं चौथे फ्लोर को सर्विस फ्लोर के रूप में बनाया जाएगा। बिल्डिंग का पांचवां और छठवां फ्लोर कन्वेंशन सेंटर की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। बिल्डिंग के प्लान में होटल के लिए सातवीं से उन्नीस वीं मंजिल रखी गई है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता जल्द ही 'टाइगर 3' में अपना एक्शन अवतार दिखाते नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ कटरीना कैफ और इमरान हाशमी नजर आने वाले हैं, इस फिल्म को लेकर फैंस बहुत वक्त से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X