बॉक्स ऑफिस पर बिकता है सलमान नंबर 1 : आमिर खान

लेकिन इस बार आमिर खान ने बता दिया कि बॉलीवुड का नंबर वन बादशाह कौन है , और वो कोई और नहीं बल्कि सलमान खान है जिनकी बॉडीगार्ड ने इन दिनों धूम मचा रखी है।
सलमान के कसीदे पढ़ते हुए आमिर खान ने कहा कि वांटेड, दबंग, रेडी और बॉडीगार्ड की सफलता ये बताती है कि सलमान अच्छी तरह से दर्शकों की नब्ज को पहचानते हैं। इसलिए वो ही तो नंबर वन हुए।
आमिर ने ये बात सुनील बोहरा की आने वाली फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर' की म्यूजिक रिलीज के मौके पर कही। गौरतलब है कि ईद के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म मे अब तक 100 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। फिल्म में सलमान की अभिनेत्री करीना कपूर हैं।
aamir khan आमिर खान करीना कपूर बीवी और गैंगस्टर बॉडीगार्ड सलमान खान साहब bodyguard kareena kapoor saheb biwi aur gangster salman khan


Click it and Unblock the Notifications