'सलमान खान मेरे मित्र नहीं हैं..' कंगना रनौत ने दे डाला ऐसा बयान, चौंक जाएंगे भाईजान के फैंस!

Kangana Ranaut On Salman Khan- कंगना रनौत इस वक्त अपनी फिल्म इमरजेंसी को लेकर खबरों का हिस्सा हैं। इस वक्त उनकी फिल्म थिएटर में है और इसकी काफी तारीफ की जा रही है।
कहा जा रहा है कि वो बेहतरीन तरीके से इस किरदार में फिट हुई हैं। लेकिन इस दौरान कंगना रनौत का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वो सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहती दिख रही हैं जो कि आपको हैरान करने वाला है।
सलमान खान के साथ उन्होने अपने रिश्ते को लेकर बात की है। इस दौरान ये भी खुलासा हुआ कि कंगना रनौत ने सलमान खान के साथ दो फिल्में भी करने से इंकार कर दिया था।
अच्छे दोस्त नहीं है कंगना- सलमान
कंगना रनौत इस दौरान शुभांकर मिश्रा से बातें कर रही थीं। उन्होने पूछा- 'क्या सलमान खान आपके अच्छे मित्र हैं?' कंगना ने जवाब दिया, ''मित्र की क्या परिभाषा है वो बताइए?'' शुभांकर- ''जो सुख दुख में आपका साथ दे सके। अगर आप फोन करते हैं तो उठ जाए और जो आपके लिए स्टैंड ले सके।''
कंगना रनौत- ''नहीं ऐसी तो कोई मित्रता नहीं है। लेकिन वो मेरे साथ काफी कॉर्डियल हैं। लेकिन अगर ये कहें कि मैने उनको दुख में फोन किया हो सुख में फोन किया हो, 3 बजे वाला दोस्त, तो ऐसा कुछ नहीं है। मैंने कभी आजमाया नहीं।''
शुभांकर- ''उन्होने तो आपको ऑफर की थी, सुलतान और बजरंगी भाईजान.. आपने क्यों नहीं की जबकि सुलतान अच्छी फिल्म थी।'' कंगना- ''मुझे लगा था कि मैं कुछ और अच्छा कर सकती हूं।'' इसके बाद लोग कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग
वायरल हो रहे वीडियो में लोगों के कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''अनुष्का शर्मा सुल्तान परफेक्ट।'' एक ने लिखा, ''इसको आज़ादी 2014 में मिली थी।'' एक ने लिखा, ''अच्छा हुआ इसको सुल्तान में नहीं लिया वरना फ्लॉप हो जाती..।'' एक ने लिखा, ''ये दूसरी स्मृती इराणी बनने वाली है।'' एक ने लिखा, ''इस पागल औरत को कौन समझाए।'' इस तरह से लोग रिएक्ट कर रहे हैं।
फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications