रणबीर कपूर ने फिर लिया सलमान खान से पंगा- Devil से खुश नहीं है भाईजान?
सुपरस्टार सलमान खान को लेकर काफी चर्चा रहती है कि वो जल्दी किसी को माफ नहीं करते हैं और उनकी अनबन भी काफी ज्यादा चर्चा में रहती है। रणबीर कपूर से भी वो उस समय से नाराज चल रहें हैं जब वो कैटरीना कैफ की जिंदगी में आ गए थे और सलमान खान से ब्रेकअप हो गया था। अब रणबीर ने फिर कुछ ऐसा कर दिया है कि सलमान खान बेहद नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म डेविल से सलमान खान खुश बिल्कुल भी नहीं हैं,
इसके अलावा इस फिल्म में रणबीर कपूर का होना तो गुस्से को और बढ़ा देता है। गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म किक 2 भी आने वाली हैं और सभी जानते हैं कि इस फिल्म में उनका नाम देवीलाल सिंह उर्फ डेविल है।

यही कारण है कि सलमान खान को ये नाम पसंद नहीं आया है। बता दें कि इस फिल्म को संदीप वंगा बना रहे हैं। फिलहाल आप देखिए वो उन लोगों की लिस्ट जिनसे सलमान रह चुके हैं नाराज...


Click it and Unblock the Notifications