सलमान गॉडफादर तो नहीं लेकिन लकी हैं- जैकलीन

जैकलीन फर्नांडीज सलमान खान की बेहद तारीफ करती हैं। वो सलमान खान की बहुत इज्जत व सम्मान करती हैं लेकिन अगर आप ये समझते हैं कि सलमान खान जैकलीन के गॉडादर हैं तो ये गलत है। जैकलीन का कहना है कि सलमान खान उनके लिए लकी जरुर हैं लेकिन गॉडफादर नहीं।

सलमान खान की किक फिल्म से जैकलीन के करियर को काफी अच्छा बूस्ट अप मिला। जिसके चलते इस वक्त जैकलीनके पास कई बड़े व जाने माने प्रोडक्शन हाउस की फिल्में हैं। अपनी अगली फिल्म रॉय के प्रमोश के दौरान जैकलीन ने मीडिाय से बात करते हुए सलमान खान की बेहद तारीफ की। लेकिन जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान खान उनके गॉडफादर हैं इसपर जैकलीन ने कहा- गॉडफादर का तो नहीं पता लेकिन सलमान मेरे लिए बहुत लकी हैं। मुझे उनसे बहुत प्रेरणा मिली है और उन्हीं की वजह से मैं इतना आगे पहुंची हूं।

इसके अलावा जैकलीन सलमान खान का एहसान मानती हैं कि उन्होने जैकलीन की हिंदी को सुधारने के लिए काफी मेहनत की। जैकलीन का मानना है कि सलमान एक ऐसे इंसान हैं जो कि सभी की मदद करते हैं।

तो अब ये बात तो साफ हो गयी कि सलमान खान भले ही जैकलीन के लिए बेहद लकी और उनके लिए प्रेरणादायक हों लेकिन जब बात आती है गॉडफादर की तो शायद अभी तक सलमान इस मकाम पर नहीं पहुंचे हैं जहां वो किसी के गॉडफादर बन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X