बाहुबली स्टार प्रभास की फिल्म में डेब्यू नहीं करेंगे सलमान खान- निर्देशक ने किया खुलासा
Recommended Video
कुछ दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि बाहुबली स्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म साहो में सलमान खान कैमियो निभाते नजर आएंगे। जाहिर है सलमान फैंस इस खबर से बेहद थे। लेकिन बता दें, साहो के निर्देशक सुजीत ने इस खबर से साफ इंकार कर दिया है। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट प्रोडक्शन का काम चल रहा है।
निर्देशक ने कहा, मैं साफ बता देना चाहता हूं कि साहो में सलमान खान का कैमियो नहीं है। यह महज कोरी अफवाह है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अभी इसका पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है। अब फिल्म में कुछ भी जोड़ा नहीं जाएगा।साहो 15 अगस्त 2019 को रिलीज होने वाली है।

यह फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी। फिल्म का कुल बजट 300 करोड़ है और इस बजट का आधे से ज्यादा हिस्सा इसके एक्शन सीन पर खर्च किया गया है।फिल्म में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर, जैकी श्राफ, नील नीतिन मुकेश, महेश मांजरेकर जैसे अभिनेता दिखेंगे।
सूत्रों की मानें तो साहो एक्शन के मामले में बाहुबली से भी बड़ी फिल्म साबित होने वाली है। फिल्म के एक्शन सीन्स को अबु ढ़ाबी में फिल्माया गया है। यह साउथ की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। वहीं, इस फिल्म के एक गाने में प्रभास हॉलीवुड की पॉप सिंगर बियॉन्से के गानों पर ठुमके लगाते हुए दिखाई देंगी। कोई शक नहीं कि फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications