सलमान को मैं भाई नहीं बोल सकती: सोनाक्षी सिन्हा
साल 2010 की सबसे बड़ी हिट फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड में कदम रखने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने मात्र दो साल में अच्छा-खासा नाम कमा लिया है। पिछला साल 2012 तो उनके लिए काफी अच्छा रहा। फिल्म सन ऑफ सरदार और दबंग2 तो सुपरहीट रही हीं वहीं फिल्म जोकर में भी उनके काम की तारीफ हुई।
लेकिन हमेशा सलमान खान के कसीदे पढ़ने वाली सोनाक्षी सिन्हा उस समय एकदम से भड़क उठीं जिस समय उनसे किसी ने कह दिया कि सलमान खान तो उनके लिए भाई जैसे हैं जिस पर सोनाक्षी का दबंग अंदाज सामने आ गया।
सोनाक्षी ने कहा कि अरे किसने बोल दिया कि सलमान मेरे लिए भाई जैसे हैं, मैं उनके लिए भाई शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकती हूं। जब सारे कोस्टार सलमान को सलमान बुलाते हैं तो मैं क्यों नहीं बुला सकती हूं सलमान। उन्हें बुलाने के लिए मुझे किसी विशेषण की जरूरत नहीं हैं मुझे पता है कि वो फिल्मीदुनिया में मुझसे कहीं ज्यादा सीनियर और कामयाब हैं, मैं उनकी इज्जत करती हूं लेकिन मेरे लिए वो सलमान खान हैं ना कि सलमान भाई।
मालूम हो कि अभी कुछ दिनों पहले सलमान खान ने गुस्सा जाहिर किया था भाई के नाम पर। सल्लू ने आपत्ति जताई थी कि उन्हें अच्छा नहीं लगता कि हर कोई उन्हें भाई बोले। मैं बस कुछ खास लोगों के लिए भाई हूं।

Click it and Unblock the Notifications
