धमकियों से सलमान खान को नहीं पड़ता फर्क, सुरक्षा बढ़ाए जाने पर भी है ऐतराज, करीबी ने किया बड़ा खुलासा

Salman Khan reaction on death threat: सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। उनकी सुरक्षा को लेकर उनके परिवार से लेकर फैंस तक चिंतित हैं। मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर की सुरक्षा भी अधिक कड़ी कर दी है। साथ ही उन्हें फिलहाल किसी पब्लिक इवेंट्स में जाने से मना कर दिया गया है। सलमान खान का पूरा परिवार उनकी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित है।
लेकिन, सलमान खान के करीबियों का कहना है कि सलमान खान के ऊपर इन धमकियों का कोई असर नहीं हुआ है। वो खुलकर जिंदगी जीने वाले शख्स हैं और उन्हें ऐसा ही करना पसंद है। सलमान खान की टीम एक धमकी भरा ईमेल मिला है जिसमें कहा गया है कि गैंगस्टर गोल्डी बराड नाम सलमान खान से बात करना चाहता है।
धमकी भरे मेल में लिखा गया है- 'गोल्डी भाई को बात करनी है तेरे बॉस सलमान से। इंटरव्यू देख ही लिया होगा उसने शायद नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेगा। मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दियो, फेस टू फेस करना हो वो बता दियो। अभी टाइम रहते बता दिया है अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा।'

धमकियों से नहीं पड़ता फर्क
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार- 'सलमान इस धमकी को बेहद ही नॉर्मल तरीके से ले रहे हैं। या शायद एक्टिंग कर रहे हैं ताकि उनके पेरेंट्स को परेशानी ना हो। उनकी फैमिली की खास बात ही यही है कि कोई भी इस डर को चेहरे पर नहीं आने दे रहा है। सलमान के पापा सलीम खान भी बेहद शांत दिख रहे हैं। लेकिन पूरे परिवार को पता है कि सलीम साब रातों को सो नहीं पा रहे हैं।''

सलमान खान का रिएक्शन
रिपोर्ट के अनुसार करीबी ने यह भी कहा है कि सलमान खान को अपनी सुरक्षा कड़ी किए जाने पर भी ऐतराज था। उनका मानना है कि ऐसा करके धमकी देने को वाले को अधिक अटेंशन दिया जा रहा है। सलमान खान कहते हैं- 'जो जब होना होगा तब होगा।' लेकिन फैमिली प्रेशर की वजह से उन्होंने अपने सारे बाहरी प्लान रद्द कर दिए हैं। उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान, जो ईद पर रिलीज होनी है, उसके काम के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।''

पहली बार 2018 में दी थी धमकी
बता दें कि, बिश्नोई गैंग ने पहली बार सलमान खान को 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी और इसके बाद से कई बार उन्हें बिश्नोई गैंग से धमकी मिल चुकी है। 2018 में भी पुलिस ने बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को दबोचा था और एक्टर की सुरक्षा भी बढ़ाई गई थी।


Click it and Unblock the Notifications