..................... 'सलमान खान मेरा टारगेट है'- गोल्डी बरार ने टीवी इंटरव्यू में दे डाली डराने वाली धमकी! 'Salman Khan is my target' - Goldie Brar gave a scary threat in a TV interview! - Hindi Filmibeat

'सलमान खान मेरा टारगेट है'- गोल्डी बरार ने टीवी इंटरव्यू में दे डाली डराने वाली धमकी!

salman khan

सुपरस्टार सलमान खान को जान से मारने की धमकियां लगातार मिल रहीं हैं लेकिन इस बार तो हद ही हो गई है। गोल्डी ब्रार जो कि सलमान खान को लगातार धमकी दे रहा है उसने टीवी इंटरव्यू में इस बार कुछ ऐसा कह डाला है जो कि खबरों का हिस्सा है।

गोल्डी ने कबूल किया है कि उनके अगले निशाने पर सलमान खान हैं। उन्होंने माना कि इस बात में कोई शक नहीं है कि सलमान ही उनका अगला निशाना हैं। जब तक वे जीवित हैं, वे अपने सभी शत्रुओं के विरुद्ध अपने प्रयास जारी रखेंगे। गोल्डी ने कहा कि वे कोशिश करते रहेंगे और उन्हें सफलता जरूर मिलेगी, 'आपको पता चल जाएगा।'

खुले मंच से इस तरह की धमकी के बार सुपरस्टार की चिंताए बढ़ गई हैं और जाहिर है कि उनके सिक्योरिटी और भी ज्यादा बढ़ा दी जाएगी। इसके पहले गोल्डी बरार ने लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर कई ऐसे कारनामे किए हैं जो कि लोगों को हैरान करने वाले थे।

सिद्धू मूसेवाला का मर्डर

आपको पंजाबी सिंगर और उभरता हुआ सितारा सिद्धू मूसेवाला तो याद ही होगी। इसी गोल्डी बरार ने पंजाबी सिंगर की हत्या करवाई थी और अब टीवी इंटरव्यू में इस बात को कुबूल भी रहा है। गोल्डी बरार का कहना है कि सिद्धू के पास जरूरत से ज्यादा पावर आ गई थी और इसलिए उसक मरना जरूरी हो गया था। हालांकि सलमान खान उनका अगला निशाना है।

नहीं आया सुपरस्टार का रिएक्शन

टीवी पर इस धमकी के बाद लोगों की निगाह सलमान खान पर हैं कि वो किसी तरह का बयान देते हैं या नहीं? देखने वाली बात होगी क्योंकि सलमान खान कभी भी इस तरह की किसी धमकी पर रिएक्ट नहीं करते हैं। हालांकि केंद्र सरकार की तरफ से उनको सुरक्षा दी गई है।

Read more about: salman khan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X