..................... Salman Khan is my hero in reel and real life, says Jai Ho Actress Daisy Shah - Hindi Filmibeat

क्यों पछता रही है जय हो कि अभिनेत्री डेजी शाह?

सलमान खान की फिल्म 'जय हो'..से हिंदी फिल्मों में कदम रखने वाली अभिनेत्री डेजी शाह को एक बात का पछतावा आज तक है और वह यह है कि डेजी को लगता है कि उन्होंने सलमान खान के साथ बॉडीगार्ड फिल्म ना करके बहुत गलती की है।

अपनी बात कहते हुए डेजी शाह ने कहा कि उन्होंने 'बॉडीगार्ड' इसलिए नहीं की थी क्योंकि वह अपने रोल से संतुष्ट नहीं थी लेकिन आज जब वह इस बारे में सोचती हैं तो उन्हे अफसोस होता है। मालूम हो कि हिट फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना कपूर अभिनेत्री थीं।

हालांकि डेजी ने कहा कि सारी भरपायी आने वाली फिल्म 'जय हो' से पूरी हो गयी है। सलमान सच में काफी अच्छे हैं और मैं बार-बार उन्हीं के साथ पर्दे पर रोमांस करना चाहूंगी।

सलमान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "सलमान के साथ काम करना हर किसी के लिए हमेशा सपना होता है और मुझे उनके साथ काम करने का मौका मिला। वह अपने सहकलाकारों के लिए बहुत सहयोगी और बहुत सुरक्षात्मक हैं।"

फिल्म जय हो काफी अच्छी फिल्म है जो दिल छू लेती है तो वहीं अभिनेता-फिल्मकार के भाई अरबाज खान कहते हैं कि जय हो फिल्म का कहीं न कहीं देश की मौजूदा राजनीति स्थिति से संबंध है। अरबाज ने कहा, "यह बहुत ही सुखद इत्तेफाक है कि 'जय हो' कहीं न कहीं देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य को दर्शाती है। लेकिन इसका आम आदमी पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक मनोरंजक फिल्म है जिसे उम्मीद है कि लोग जरूर पसंद करेंगे।

गौरतलब है कि जय हो का निर्माण-निर्देशन सोहेल खान ने किया है। जय हो में सलमान खान और डेजी शाह के अलावा तब्बू, सना खान, डैनी, सुनील शेट्टी की भी अहम भूमिकायें हैं। जय हो वर्ष 2006 में प्रदर्शित चिरंजीवी की तेलुगू फिल्म स्टॉलिन की रीमेक है। फिल्म 24 जनवरी को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X