सलमान हैं सबसे बेस्ट डांसर, साथ ही मेरे गॉडफादर भी- मुदस्सर खान
सलमान खान ने मुदस्सर कान को अपनी फिल्म दबंग के गाने हमका पीनी है के लिए भी मुदस्सर खान को कोरियोग्राफ करने को कहा। इसके बाद तो मुदस्सर खान की किस्मत का सितारा चमक उटा और उसके बाद मुदस्सर खान को एक के बाद एक फिल्मों में कोरियोग्राफी का चांस मिलने लगा। मुदस्सर खान सलमान खान को ही अपना गॉडफादर मानते हैं और उन्होंने अपने हर एक इंटरव्यू में कहा कि सलमान खान ने ही उन्हें करियर में सफलता दिलाई है और उन्हीं की वजह से वो आज इस मकाम पर हैं। सलमान खान के डांस के बारे में मुदस्सर का कहना है- "जहां तक मैं जानता हूं सलमान खान सबसे अच्छे डांसर हैं। मैंने उनके साथ कई सारे गाने किये हैं फिर चाहे वह फिल्म हो या स्टेज शो। हमने उनसे अलग अलग स्टेप्स कराए हैं और उन्होंने सब ठीक से किया है। मुझे नहीं लगता है कि वह एक भी बीट मिस करते हैं।"
मुदस्सर खान ने उसके बाद सलमान खान के अलावा भी कई सारे स्टार्स के लिए गाने कोरियोग्राफ किये हैं। बोल बच्चन में उन्होंने अजय देवगन और अभिषेक बच्चन के लिए चलाओ ना नैनों के बाण रे और बॉस फिल्म के लिए अक्षय कुमार के लिए पार्टी ऑल नाइट गाना कोरियोग्राफ किया है। इसके अलावा मुदस्सर खान अब डांस इंडिया डांस के चौथे सीजन के जज भी बने हैं। उन्होंने बताया कि सलमान खान इस बात से काफी खुश हैं कि वो डांस इंडिया डांस के जज बने हैं। मुदस्सर खान के साथ ही श्रुति मर्चेंट और फिरोज खान भी इस डांस के जज हैं।


Click it and Unblock the Notifications
