सलमान खान से दोस्ती को लेकर कंगना रनौत का बड़ा बयान, क्या होगा भाईजान का रिएक्शन?
कंगना रनौत इस समय फिल्म मणिकर्णिका और सलमान खान फिल्म भारत को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में चल रहें हैं। कंगना रनौत ने एक बार सलमान खान की फिल्म को ना कह दिया और तभी से ऐसा माना जा रहा है कि दोनो के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। अब कंगना रनौत ने जो बयान दिया है उससे बिल्कुल नहीं लग रहा है कि ऐसी कोई बात दोनो के बीच है। एक फंक्शन के दौरान कंगना रनौत से सलमान खान के साथ काम करने के बारे मे पूछा गया तो उनका जवाब काफी सॉलिड था।
कंगना रनौत ने कहा कि सलमान मेरे एक दोस्त है और मैं बिल्कुल उनके साथ काम करना चाहूंगी फिर चाहे वो एक एक्टर के तरह साथ आएं या एक निर्देशक की तरह..जी हां बिल्कुल निर्देशक।

अब कंगना रनौत ने सलमान खान को दोस्त बोलकर उनके साथ काम करने की बात बोल दी है लेकिन देखना ये है कि सलमान खान का इसपर क्या रिएक्शन आता है।
फिलहाल वो भारत को लेकर बिजी है और ईद में उनकी फिल्म रिलीज होने वाली है। कंगना रनौत की मणिकर्णिका का ट्रेलर काफी धमाकेदार और फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications