सलमान खान है मेरे सबसे अच्छे दोस्त, महेश मंजरेकर ने दिया बयान

सलमान खान के दोस्तो की बॉलीवुड में कोई कमी नही है। सलमान खान के जेल जाने के बाद कई लोग सलमान खान के सपोर्ट में सामने आए थे। हाल ही में सलमान खान के साथ कई फिल्मों में काम कर चुके महेश मंजरेकर ने सलमान खान के बारे में खुलकर बोलते हुए कहा कि सलमान खान उनके काफी अच्छे दोस्त है।

महेश मंजरेकर ने सलमान खान के साथ दबंग, वांटेड और रेडी जैसी फिल्मों में साथ में काम किया है। सलमान के बारे में महेश का कहना है कि वो सलमान खान के लिए हमेशा दुवा करते है और इस बार भी उनको मुश्किल से निकालने के लिए दुवा जरूर की है।

Mahesh manjrekar, salman khan, महेश मांजरेकर, सलमान खान

महेश ने कहा कि वो जब जेल में आए थे तो उनके लिए वो लगातार प्रार्थना कर रहे रहे थे। महेश ने कहा कि बॉलीवुड मे उनके काफी कम दोस्त है पर सलमान खान सबसे अलग है।

जब महेश से संजय दत्त के साथ रिलेशनशिप के बारे में पूछा गया तो उन्होने बताया कि हां संजय के साथ उन्होने कई फिल्मों जैसे वास्तव और हथियार जैसी फिल्मों में साथ मे काम किया है पर संजय के साथ उनका पर्सनल नहीं बल्कि प्रोफेशनल रिश्ता है।

सलमान खान के लिए महेश ने कहा कि वो सलमान खान से पर्सनल रिश्ता रखते है और सलमान खान से काफी बेहतरीन दोस्ती है। सलमान खान की तारीफ करते हुए महेश ने आगे कहा कि जितना वो सलमान खान को जानते है वो एक बेहतर इंसान और उम्दा कलाकार है।

चाहें वो रियल लाइफ हो या रील लाइफ सलमान उनकी हमेशा मदद करते है। बता दें कि सलमान खान को दुवा देने वालों कि इस देश में कोई कमी नहीं है। महेश मंजरेकर एक बेहद उम्दा कलाकार और एक्टर है जो कि अपने अभिनय से कैरेक्टर में जान डाल देते है।

महेश मंजरेकर मराठी बिग बॉस भी होस्ट करते है। बहुत जल्द वो फिर से हिंदी सिनेमा में कमबैक करते हुए नजर आएंगे।

ये फिल्म मराठी फिल्म दे धक्का की हिंदी रीमेक होगी और इस फिल्म से लोगो काफी उम्मीदे भी होंगी। फिलहाल सलमान जेल से जमानत पर बाहर है और अपनी फिल्म रेस 3 की शूटिंग मे व्यस्त है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X