''सलमान खान काफी मूडी हैं.. अभिषेक बच्चन मजेदार हैं....''

By Neeti

जी हां, यह कहना है कभी सलमान खान की को-स्टार रहीं एक्ट्रेस भूमिका चावला का। बता दें, हाल ही में रिलीज फिल्म एम एस धोनी में उन्होंने सुशांत की बहन का किरदार निभाया है। इससे पहले भूमिका सलमान खान और अभिषेक बच्चन के साथ काम कर चुकी हैं।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उनसे तीनों एक्टर्स के साथ काम करने का तजु्र्बा पूछा गया तो उन्होंने कहा- सलमान.. सलमान खान हैं, वह मूडी है, लेकिन बहुत अच्छे इंसान हैं। अभिषेक मजेदार हैं, जबकि सुशांत बहुत मेहनती हैं।

''मैनें घुटने टेके.. आंखों में आंसू लाकर कहा- प्लीज सलमान.. ऐसा मत करो..''

Salman khan

बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

टाईगर जिंदा है

सलमान खान अपनी फिल्म 'एक था टाईगर' के सीक्वल टाईगर जिंदा है में नजर आने वाले हैं। फिल्म 2017 दिसंबर में रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर करने वाले हैं।

ट्यूबलाइट

कबीर खान की फिल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग शुरु हो चुकी है। फिल्म 2017 के ईद पर रिलीज होगी।

दबंग 3

सलमान खान- सोनाक्षी सिन्हा की दबंग जोड़ी धमाका करने के लिए तैयार है। फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है.

किक-2

2014 में आई फिल्म किक के सीक्वल पर भी काम किया जा रहा है। बता दें, इस फिल्म में सलमान डबल रोल निभाते नजर आएंगे। सलमान इस फिल्म के हीरो भी होंगे और विलेन भी।

सूरज बड़जात्या की फिल्म

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने सूरज बड़जात्या को एक स्क्रिप्ट लिखने को कहा है.. और फाइनल किया है कि इस फिल्म में वही मेनलीड एक्टर होंगे।

रेस 3

रेस 3 की स्क्रिप्ट पर तैयारी शुरू हो चुकी है। खबर है कि इस फिल्म में भी एक्शन, थ्रिल और रोमांस होगा। हालांकि फिल्म के कास्ट का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है। अफवाहों की मानें तो फिल्म के लिए सुपरस्टार सलमान खान को अप्रोच किया गया है।

धूम 4

यशराज फिल्म्स की धूम 4 से भी सलमान खान लगातार जुड़े हुए हैं। हालांकि इस फिल्म के कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कबीर खान की अगली फिल्म

अफवाहों की मानें तो कबीर खान ने अपनी चौथी फिल्म के लिए सलमान खान को लॉक कर लिया है। यह फिल्म 1983 वर्ल्ड कप पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X