तगड़ा Rumor: बजरंगी भाईजान टीम से सलमान खान बहुत नाराज़!

[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान को जब गुस्सा आता है तो वाकई काफी ज़्यादा आता है और इस बार तो उनका गुस्सा वाजिब है। दरअसल, हुआ यूं है कि सलमान खान को अब तक बजरंगी भाईजान के लिए पूरा भुगतान नहीं किया गया है जबकि इरोज़ इंटरनेशनल को बजरंगी भाईजान से लगभग 300 प्रतिशत का मुनाफा हुआ है।

अब तक कई बार सलमान खान की मैनेजर बजरंगी भाईजान के प्रोड्यूसर इरोज़ इंटरनेशनल को इस बाबत सूचना दे चुकी है लेकिन उनकी तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है। सलमान खान ने इस फिल्म को प्रॉफिट शेयरिंग के तहत साइन किया था।
[MISTAKES: बजरंगी भाईजान की ये मज़ेदार गलतियां क्या आपने भी पकड़ ली?]

और फिल्म को काफी प्रॉफिट हुआ भी। लेकिन अभी तक उसमें से 35 करोड़ रूपये सलमान खान को नहीं मिले हैं। ज़ाहिर सी बात है कि बार बार याद दिलाने के बाद भी जब इरोज़ ने कोई कदम नहीं उठाया है तो सलमान को गुस्सा आएगा ही।

और ये पहली बार नहीं है जब इरोज़ इंटरनेशनल ने किसी सुपरस्टार से पंगा लिया हो। इससे पहले भी वो बाजीराव मस्तानी को दिलवाले के साथ क्लैश कर दिलवाले की बैंड बजा चुके हैं।
[बजरंगी भाईजान Vs बेबी....सलमान या अक्षय कौन है असली हीरो!]

जानिए एवरेज फिल्म होकर भी बजरंगी भाईजान कैसे बनी ब्लॉकबस्टर -

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X