''मैंने सलमान खान जैसा सुपरस्टार कभी नहीं देखा, वो किसी और मिट्टी के बने हैं''
अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ सुनील ग्रोवर भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुनील सलमान के खास दोस्त बने हैं। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने सलमान की तारीफ करते हुए कहा, मैंने इतना मेहनती और डिसप्लिन में रहने वाला स्टार नहीं देखा है। सलमान खान किसी और ही मिट्टी के बने हुए हैं। वह एक ही समय पर ना जाने कितने काम करते हैं।
सुनील ने कहा, सलमान बहुत ही बिज़ी स्टार हैं। वह आज किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उसी वक्त दूसरी फिल्म की स्क्रिप्ट भी सुनते रहते हैं, जो शायद 2032 में रिलीज होने वाली होगी। वह टेलीविज़न, फिल्म, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, ट्रैवलिंग.. सभी कुछ करते हैं। इतना के बाद, वह हर रोज 2 घंटे जिम करते हैं।

भारत में सलमान खान के साथ काम करने पर सुनील ने उत्साह जताते हुए कहा, मैं बहुत खुश हूं और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि मुझे इतनी बड़ी और बेहतरीन फिल्म का हिस्सा बनाया। यह एक शानदार सफर रहा। उम्मीद करता हूं कि लोगों को मेरा काम पसंद आएगा।
बता दें, अली अब्बास जफर की फिल्म भारत 2019 ईद पर रिलीज होने वाली है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ, दिशा पटानी, तबू, जैकी श्राफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही अहम किरदारों में दिखेंगे। फिल्म की कहानी की बात करें तो भारत 70 सालों में बंधी कहानी है।


Click it and Unblock the Notifications