अंतिम के ट्रेलर लॉन्च में बोले आयुष शर्मा, 'सलमान खान मेरे बड़े भाई जैसे हैं, मेरे आदर्श हैं'
सलमान खान पहली बार अपने बहनोई आयुष शर्मा के साथ अंतिम द फाइनल ट्रुथ में नजर आएंगे। सलमान खान-आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है। जिसमें सिख कॉप रोल में सलमान खान और धमाकेदार गैंगस्टर के रोल में आयुष शर्मा के रोल में नजर आए हैं।
अंतिम द फाइनल ट्रुथ के ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान, आयुष शर्मा ने फिल्म से जुड़े एक्सपीरियंस शेयर किए। आयुष शर्मा ने इस दौरान बताया कि सलमान खान को वह अपने बड़े भाई के तौर पर मानते हैं। आयुष ने कहा कि वह सलमान सर को अपने आइडल के रूप में मानते हैं।

आयुष शर्मा की को-स्टार महिमा मकवाना ने कहा कि मेरा सपना सच हो गया। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि सलमान सर के सामने और महेश सर के साथ स्टेज शेयर करने का मौका मिलेगा। खुद को साबित करने का ये मेरे लिए सबसे बड़ा मौका था।
फिल्म अंतिम के एक सीन में आयुष शर्मा शर्टलेस अवतार में नजर आ रहे हैं। आयुष शर्मा के इन शर्टलेस सीन्स में धमाकेदार बॉडी भी देखने को मिली। इस बारे में आयुष शर्मा ने कहा कि मैंने तो शर्टलेस वाले सीन्स में पहले ही हार मान ली थी। इससे पहले तक मैंने पर्दे पर सलमान खान को ही एक्शन करते देखा था और आज उनके साथ में ये किया। मेरे लिए ये किसी सपने से कम नही है।
बता दें सलमान खान और आयुष शर्मा पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। आयुष शर्मा, सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति हैं। आयुष शर्मा की अंतिम फिल्म 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुआ।


Click it and Unblock the Notifications











