..................... Salman Khan Is Lawrence Bishnoi's favorite actor video went viral - Hindi Filmibeat

Lawrence Bishnoi के फेवरेट एक्टर हैं Salman Khan? VIRAL VIDEO में किया दावा!

Salman Khan Lawrence Video Viral

Salman Khan Lawrence Video Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इस समय चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल आपको बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग उनके पीछे पड़ी हुई है और लगातार एक्टर को धमकी भी दे रही है। कुछ दिन पहले ही मुंबई के एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की भी इस गैंग द्वारा हत्या कर दी गई। इसके बाद सलमान खान काफी हाई सिक्योरिटी में नजर आ रहे हैं।

दरअसल सलमान खान के पीछे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनकी गैंग हाथ धोकर पड़ी हुई है। ऐसा इसीलिए क्योंकि सालों पहले सलमान खान ने 'हम साथ-साथ हैं' फिल्म की शूटिंग के दौरान काले हिरण को शूट कर दिया था और इसी के चलते यह पूरा मामला इतना ज्यादा बढ़ गया। लेकिन अब एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे हैं इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान किसी शो में नजर आ रहे हैं। यहां पर काफी सारी ऑडियंस भी देखी जा सकती है। इस ऑडियंस में से सलमान खान के एक फैन ने खड़े होकर कहा कि "मेरा नाम लॉरेंस है और मैं बॉम्बे से हूं। बचपन से आप ही मेरे फेवरेट हीरो रहे हैं।"

अब यह वीडियो तेजी से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। लगातार लोग भी इस वीडियो पर कमेंट करते हुए देखे जा सकते हैं। एक यूजर लिखता है कि "कोई लॉरेंस बिश्नोई को कॉल करो।" एक अन्य यूजर लिखता है कि "सच में लॉरेंस का फेवरेट सलमान खान ही है।" दूसरा यूजर लिखता है कि "तुम सिर्फ लॉरेंस हो लॉरेंस बिश्नोई नहीं।"

Read more about: salman khan lawrence bishnoi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X