बोली कैट.. बस एक मैसेज और सलमान मेरे पास..समझे आप

इन दिनों बॉलीवुड में एक गॉसिप जोरों पर है कि रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ का ब्रेकअप हो गया है। अभी लोग इस विषय पर सोच ही रहे थे कि अचानक से कैटरीना के बदले तेवरों और बयानों ने एक नई चर्चा पर जन्म दे दिया।

हाल ही में एक साक्षात्कार में कैटरीना थोड़ी सी गुस्से में दिखीं और उन्होंने बेबाकी से कहा कि उनके और सलमान खान के रिश्ते आज भी काफी बेहतर हैं। मैं बस एक मैसेज उन्हें कर दूं तो वो मेरे पास तुरंत चले आयेंगे। इसलिए मेरे और सलमान के झगड़ों और दूरियों की बकवास बातें लोग ना किया करें तो ही बेहतर होगा।

देखिये कैसे लगते हैं सलमान-कैटरीना साथ-साथ?

गौरतलब है कि लोगों का कहना है कि कैटरीना और रणबीर की नजदीकियों की वजह से सलमान और कैटरीना के रिलेशन में दूरियां आ गयी है। हालांकि कैटरीना, सलमान खान के परिवार के काफी करीब हैं लेकिन सलमान और उनका रिलेशन खत्म हो चुका है लेकिन कैटरीना के इस बयान से दोनों के रिश्तों को लेकर फिर से बातें शुरू हो गयी हैं।

लोग तो कह रहे हैं कि रणबीर की बेरूखी की वजह से ही अब फिर से कैटरीना को सलमान खान याद आ रहे हैं। खैर बात जो भी हो.. लेकिन इतना तो तय है कि कैटरीना भले ही कहें कि वो सिंगल है लेकिन आज भी उनके दिल में सलमान को लेकर काफी भरोसा और उम्मीदें हैं। क्यों आप को नहीं लगता ऐसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X