बॉलीवुड का टाईगर सलमान खतरे में!

Salman Khan
मुंबई। जंगलों में टाईगर खतरे में हैं ये तो पता है लेकिन बॉलीवुड में भी टाईगर खतरे में है ये तो सचमुच अजूबा है। सलमान खान ने खुद ये स्वीकार किया है कि आज वो खुद को खतरे की स्थिति में महसूस कर रहे हैं। उनका कहना है कि उनकी फिल्में लगातार एक के बाद एक हिट होती जा रही हैं लेकिन इसके बावजूद वो आज ये सोच रहे हैं कि अब अगली फिल्म में वो क्या नया करेंगे?

'एक था टाईगर' के प्रमोशन के दौरान पीटीआई से बात करते हुए सलमान खान ने कहा "मैं बहुत खुश हूं कि मेरी फिल्में बहुत अच्छी चल रही हैं लेकिन यह बहुत खतरनाक स्थिति है, क्योंकि आप नहीं जानते कि अब अगली फिल्म में आप क्या करेंगे? अगर एक स्क्रिप्ट है जो एक्शन से भरी है और फिर अचानक ही कोई रोमांटिक फिल्म आ जाती है और एक्शन से रोमांस की ओर ये अचानक बदलाव आपको सोचने पर मजबूर कर देता है कि ये कैसे काम करेगा? इसलिए आपको नहीं पता होता कि अब क्या करें?"

सलमान ने अपनी इस खतरनाक स्थिति को और ज्यादा समझाते हुए कहा "अगर आप फिल्मों को बहुत बड़े लेवल तक ले जाते हैं तो आपको लगता है कि बहुत कुछ हो रहा है। अगर आपकी दूसरी फिल्म उस लेवल तक नहीं पहुंचती है तो लोग कहते हैं कि पहले वाली अच्छी थी। तब आपको समझ नहीं आता कि क्या करें।"

यानी कि कहा जा सकता है कि सलमान अभी अपनी सुपरस्टार की कुर्सी बचाने के लिए काफी परेशान हैं और यही कहा जा सकता है कि शायद अब लगातार हिट की कुर्सी पर बने रहने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। खैर सल्लू को तो इतना परेशान होने की जरुरत नहीं क्योंकि उनके इतने फैन्स हैं कि उन्हें खुद को स्टार की कुर्सी पर बनाए रखने के लिए किसी तरह की मेहनत करने की जरुरत नही हैं। सो सल्लू चिल!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X