जैकलीन की किन किन अदाओं पर मरते हैं सलमान

Salman Khan is impressed with Jacqueline Fernandez
जैकलीन फर्नाडींज के साथ सलमान खान की किक जोड़ी दर्शकों को बेहद भा रही है। फिल्म के ट्रेलर ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। सात लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस ट्रेलर को देखा और पसंद किया है। लोगों को सलमान और जैकलीन भी एक साथ बेहद खूबसूरत और हॉट नज़र आ रहे हैं। हाल ही में किक के सॉंग लॉंच के दौरान सलमान खान ने अपनी हिरोइन जैकलीन की जी भरकर तारीफ की। उनकी बॉडी से लेकर उनके अंदाज, उनकी आंखें, उनकी मुस्कुराहट, हर एक चीज की सलमान ने तारीफ की। मीडिया खुद हैरान थी की सलमान जो कि अधिकतर अपनी हिरोइनों की प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान टांग ही खींचते रहते हैं वो आज इतने खुश होकर जैकलीन की इतनी तारीफ कैसे कर रहे हैं।

सलमान खान ने हालांकि जैकलीन की थोड़ी सी टांग खींचते हुए कहा कि वो जैकलीन से ज्यादा अच्छे दिखते हैं। सलमान की इस बात पर उनके फैंस ने भी हां में हां मिलाई। सभी ने कहा कि जैकलीन बेहद हॉट और प्रिटी हैं लेकिन सलमान से ज्यादा नहीं। जैकलीन ने सलमान के इस मजाक पर हंसते हुए उनसे कहा कि वो हॉट हैं और ये बात खुद सलमान भी मानते हैं। जब सलमान ने जैकलीन की तारीफ करनी शुरु की तो जैकलीन भी कई बार शर्माती सी नज़र आईं। आइये देखते हैं जुम्मे की रात सॉंग लॉंच के दौरान सलमान ने जैकलीन की तारीफ में क्या क्या कहा।

सलमान से जब पूछा गया कि जैकलीन की किन किन चीजों से वो इंप्रेस हैं तो सलमान ने कहा- "इनके बाल, इनकी आंख, इनकी पर्सनैलिटी, इनके कपड़े पहनने का अंदाज, इनकी मुस्कुराहट, इनकी काया, इनका स्टाइल, इनकी मेहनत, इनका योगा, इनका जिम, इनकी बॉडी, इनकी समझदारी। इनकी हर चीज मुझे पंसद है, इनके अंदर की खूबसूरती। सब कुछ"

जब मीडिया ने कहा कि इस बार आप अपनी हिरोइन की इतनी तारीफ करते दिख रहे हैं। क्या राज है इसके पीछे। तो इसपर सलमान ने कहा "ये सिर्फ इस फिल्म के लिए है अगली फिल्म में बदल जाएगा।" खैर अब सलमान जो भी कहें लेकिन यूं लग रहा है कि जैकलीन ने सलमान को काफी इंप्रेस किया है किक के दौरान।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X