सबसे हॉट 'सलमान'

salman-khan
अपने सल्लू मियां का जवाब नहीं, आज बॉलीवुड में नये और युवा अभिनेताओं की पूरी जमात लगी हुई है लेकिन सलमान खान की टीआरपी में कोई फर्क नहीं पड़ता है। चाहे उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस में चले न चले उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। उनकी लोकप्रियता का आलम ये हैं कि वो जहां जाते हैं एक लंबा जूलूस उनका पीछा करता है।

आखिर कुछ तो बात है अपने सल्लू मियां में तभी तो उनसे जुड़ी हर अच्छी-बुरी हर बात लोग जानना चाहते हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि सलमान मियां इंटरनेट की दुनिया में सर्वाधिक पढ़े जाने वाले लोगों में शामिल हैं। कहना गलत ना होगा कि चाहे बॉडी की बात हो या मिजाज की सलमान ही है सबसे 'हॉट'।

देखें : दबंग की तस्वीरें

आज बॉलीवुड में हॉट अभिनेताओं की कमी नहीं है लेकिन सभी सलमान से बहुत पीछे हैं। आज से लगभग 12 साल पहले आयी फिल्म ' प्यार किया तो डरना क्या' में पहली बार शर्टलेस हुए सलमान का किया प्रयोग आज भी अभिनेताओं की सफलता का मापदंड माना जाता है। चाहे वो जॉन अब्राहम हो, रीतिक रोशन हों या खान बंधु सभी फिल्मों में शर्टलेस हो जाते हैं शायद उन्हें लगता है कि वो भी सलमान की तरह पर्दे पर हॉट एंड सेक्सी लगेगें और दुनिया उनकी दीवानी हो जायेगी। लेकिन कोई भी ऐसा नहीं है जो सलमान को टक्कर दे सकें।

फिलहाल सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'दबंग' को लेकर काफी चर्चा में हैं। जो अगले हफ्ते फिल्मी पर्दे पर होगी। इस फिल्म में उनके साथ नजर आयेंगी शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा, जिनकी ये पहली फिल्म हैं। इसके अलावा ये सलमान के भाई अरबाज की पहली प्रोडक्शन हैं। वैसे अब आप ही बताइये कि सलमान की इस लोकप्रियता कारण है, अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखे कमेंट बॉक्स में नोट करायें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X