सलमान खान को देशद्रोही कहने के 24 घंटे बाद बीजेपी मंत्री ने दी सफाई, बोले- 'वो अच्छे हैं लेकिन शाहरुख खान..'
Thakur Raghuraj Singh on Salman Khan: हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा था कि राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मच गया था। दरअसल उन्होने मेगास्टार को देशद्रोही कहा था और उनपर आरोप लगाते हुए हुए पाकिस्तान और बांग्लादेश का समर्थन करने वाला कहा था।

ठाकुर रघुराज सिंह के इस बयान के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला और काफी खरी खोटी सुनाई। लेकिन अब रघुराज सिंह ने अपने बयान से पलटी मारी है और सलमान खान को अच्छा बताते हुए शाहरुख खान को देशद्रोही कहा है।
गलती से लिया नाम
सलमान खान के लिए देशद्रोही शब्द का इस्तेमाल करने के बाद रघुराज सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि, उन्होने सलमान खान का नाम गलती से ले लिया था। दरअसल वो सलमान खान नहीं बल्कि शाहरुख खान को देशद्रोही करना चाहते थे क्योंकि वो अक्सर पाकिस्तान और बांग्लादेश का समर्थन करते हैं।
उनका कहना था कि शाहरुख खान ने इंडिया में हुई मॉब लिंचिंग पर बात की थी और पाकिस्तान पर खर्च करने को लेकर बयान दिए थे। रघुराज सिंह अपने इस तरह के बयानों को लेकर अक्सर खबरों में रहते हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी बातों पर शाहरुख खान के फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।
लोगों के कमेंट्स
इस बयान के सामने आने के बाद लोगों के रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''इसलिए संविधान सबको पढ़ाना ज़रुरी हो जाता हैं ,कि बोलने से पहले संविधान लोगों को मर्यादित करता है।'' एक ने लिखा, ''24 घंटे में ही हवा निकल गई।'' एक ने लिखा, ''सलमान शाहरूख तो जबर्दस्त देशप्रेमी हे बीजेपी ओर आप ख़ुद देशद्रोही हो।'' एक ने लिखा, ''यह ईमानदार है क्या जिसके बीबी बच्चे जनता के पैसो से पल रहे हों।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











