2018 का क्रिसमस धमाका.. ना चाहकर भी.. सलमान खान VS शाहरुख खान!
रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान की दबंग 3 का दिसंबर में आना लगभग फाइनल है। फिल्म की शूटिंग मई अंत तक शुरु होगी.. जबकि तीन- चार महीनों में खत्म हो जाएगी। यानि की फिल्म दिसंबर में रिलीज के लिए तैयार हो जाएगी।
2018 की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म.. अजय देवगन रोकेंगे रास्ता!
लेकिन याद दिला दें.. दिसंबर पहले ही कई बड़ी फिल्मों से पैक है। अजय देवगन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह पहले ही अपनी बेस्ट फिल्मों के साथ डेट लॉक कर चुके हैं। ऐसे में सलमान किसके साथ टकराएंगे.. यह देखना दिलचस्प होगा।

दबंग 3 से जुड़े सूत्र की मानें तो सलमान खान ने यह साफ निर्देश दे रखा है कि फिल्म शाहरुख खान की 'जीरो' से नहीं टकराएगी। जी हां, शाहरुख के लिए सलमान ने क्रिसमस डेट को त्याग दिया है। बल्कि दबंग 3 एक हफ्ते बाद 28 दिसंबर को रिलीज हो सकती है।
खैर.. सलमान जितना भी चाहें.. लेकिन कहीं ना कहीं दबंग 3 शाहरुख की फिल्म को प्रभावित तो जरूर करेगी। चाहे एक हफ्ते बाद ही क्यों ना करे। जीरो एक बिग बजट फिल्म है। जिसे क्रिसमस और न्यू ईयर वीकेंड की बेहद जरूरत है।
यहां जानें 2018 दिसंबर में कौन कौन सी फिल्में धमाका करने वाली हैं-


Click it and Unblock the Notifications