ओ तेरी, सलमान का नाम बदनाम नहीं करना चाहते अतुल!
अतुल अग्निहोत्री आजकल अपने साले सलमान खान की काफी तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। ओ तेरी फिल्म के प्रमोशन के दौरान भी अतुल से हर कोई सलमान खान को लेकर ही सवाल कर रहा है। एसे में अतुल की फिल्म ओ तेरी को अच्छी खासी पब्लिसिटी तो मिल ही रही है साथ ही अतुल को एक मौका भी मिल रहा है अपने साले सलमान के और करीब होने का। अतुल अग्निहोत्री ने हाल ही में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ओ तेरी में सलमान खान का होना हमारे लिए बहुत ही सम्मान की बात है। हमारी पूरी कोशिश है कि सलमान के फैंस को फिल्म पसंद आए और वो सलमान के डांस नंबर को भी पसंद करें। हम नहीं चाहते कि ओ तेरी फिल्म की वजह से सलमान खान की इमेज पर किसी भी तरह की कोई आंच आए। वो हमारे लिए बहुत स्पेशल हैं।
ओ तेरी के बिलाल दोहराना चाहते हैं सलमान की हर गलती!
अतुल अग्निहोत्री अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं कि ओ तेरी फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस मिले ताकि सलमान खान भविष्य में भी अतुल की फिल्मों के साथ जुड़ना चाहें। ओ तेरी फिल्म को अभी तक लोगों की तरफ से अच्छा रिस्पॉंस मिल रहा है। फिल्म के फर्स्ट लुक लॉंच के दौरान सलमान खान भी वहां पर मौजूद थे और उन्होंने ओ तेरी फिल्म की काफी तारीफ भी की थी। उन्होंने फिल्म के दोनों लीड एक्टर्स बिलाल और पुलकिल सम्राट की भी काफी तारीफ की और कहा कि ये आने वाले समय के सुपरस्टार्स हैं।


Click it and Unblock the Notifications












