बॉलीवुड के जेम्सबॉंड सलमान खान- देखें तस्वीरें
बॉलीवुड के टाइगर सलमान खान के लिये कुछ भी करना नामुमकिन नहीं है। बादशाह शाहरुख खान और सलमान खान के बीच हमेशा से जंग छिड़ी रहती है। जो एक करता दूसरा वहीं करके खुद को साबित करने में लग जाता। और जब दोनों एक दूसरे को नज़र अंदाज कर देते तो कोई और आकर उनके बीच की बुझती आग में घी डाल देता। यही काम किया है एक था टाईगर के निर्देशक कबीर खान ने।
हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जब तक है जान की प्रेस मीट के दौरान फिल्म की दोनों एक्ट्रेसेस के साथ जेम्स बॉंड स्टाइल में तस्वीर खिंचाई और कहा कि वो भी जेम्स बॉंड बनना चाहते हैं। यानी की वो भी जेम्स बॉंड का किरदार निभाने के इच्छुक है। सलमान ने शाहरुख की इस बात पर कोई रिएक्शन नही दिया तो उनके निर्देशक कबीर खान ने एक स्टेटमेंट जारी कर दिया और कहा कि सलमान खान बॉलीवुड के जेम्स बॉंड बन सकते हैं।
उन्होंने ये बात कही जेम्स बॉंड की लेटेस्ट फिल्म स्काईफॉल के प्रीमियर पर। अब कबीर खान ने सलमान खान को बॉलीवुड का जेम्स बॉंड किन किन पैरामीटर पर जांच परख कर बताया ये तो कबीर खान ही बता सकते हैं लेकिन हम सलमान खान की अब तक की फिल्मों में सलमान के सुपरहीरो टाइप के गुणों की व्याख्या जरुर कर सकते हैं। तो आइये बताते हैं कि सलमान खान में कौन कौन से गुण हैं जिनकी वजह से कबीर खान उन्हें जेम्स बॉंड कह रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











