सलमान बने बादशाह..अक्षय दूसरे नंबर.. शाहरूख, अजय लिस्ट में ही नहीं
सलमान खान इस साल बॉलीवुड स्टार्स में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले एक्टर बने हैं। जानिए बॉलीवुड स्टार्स की पूरी लिस्ट।
सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं और इस बार सरकार को टैक्स देने के मामले में भी सलमान खान ने बाजी मार ली है। जी हां सलमान खान इस मामले में बादशाह निकले। जी हां उन्होंने 2016-2017 के लिए 44.5 करोड़ टैक्स दिया है।
[लड़ाई में अक्षय और ट्विंकल में किसकी होती है जीत..ट्विंकल ने किया खुलासा]
इसके बाद बाजी मारी है अक्षय कुमार ने जिन्होंने29.5 करोड़ कर दिया है। ये लिस्ट आपको वाकई चौका देगी क्योंकि इसमें अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय जैसे स्टार्स का नाम नहीं है क्योंकि इनका नाम पनामा लिस्ट में है। इसके अलावा अजय देवगन भी इस लिस्ट में नहीं है।

लेकिन कुछ ऐसे भी नाम हैं जो आपको वाकई चौका सकते हैं कि इनकी इतनी कमाई है कि ये टॉप टेन कर दाताओं की लिस्ट में शामिल हैं। जी हां और अगर ऐक्ट्रेसेस की बात की जाए तो सिर्फ तीन एक्ट्रेस इस लिस्ट में शामिल हैं और एक डायरेक्टर वो भी शायद अब तक आप समझ गए होंगे कि वो कौन हैं।
आप भी देखिए इस साल टैक्स देने वाले स्टार्स की टॉप टेन लिस्ट।


Click it and Unblock the Notifications