ये कौन चित्रकार है....ohhh सलमान भाई!
सलमान खान का पेंटिंग का शौक तो जगजाहिर है पर बहुत दिनों से उन्होंने न ब्रश उठाया न ही रंगों से मुलाकात की। कारण तो जनता जानती है....अर्पिता और उनके शौहर। अब जब सब वापस ट्रैक पर लौट आए हैं। अरबाज़ डॉली की डोली में बिज़ी हैं तो सोहैल के पास भी कुछ काम है शायद। अर्पिता और आयुष तो...खैर उन्हें सेल्फी खींचने से फुर्सत नहीं मिल रही...उनके इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट देख लीजिए।
तो अब, जब सब बिज़ी हैं तो सलमान भाई ने अपने शौक को वापस से तराशने का काम स्टार्ट कर दिया है। उन्होंने उठाया ब्रश और शुरू कर दी पेंटिंग। गौरतलब है कि सलमान की पेंटिंग उनके एनजीओ बींग ह्यूमन के लिए नीलाम की जाती है। वहीं इसे बींग ह्यूमन गैलेरी में भी जगह मिलती है। और सलमान अक्सर बींग ह्यूमन के लिए पेंटिंग करते नज़र आ जाते हैं।
पढ़िए: सलमान से डर कर बदला पीके का नाम!


Click it and Unblock the Notifications