''फिलहाल सलमान खान.. शाहरूख खान से ज्यादा बड़े SUPERSTAR हैं....''
बैक टू बैत रोमांटिक- कॉमेडी फिल्में देने के बाद शाहरूख खान इस साल 'फैन' लेकर आए। फिल्म को समीक्षकों ने भी पसंद किया और फैंस को भी पसंद आई। लेकिन बॉक्स ऑफिस की बात करें, तो फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में चली गई।
हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में डाइरेक्टर रामगोपाल वर्मा ने सीधे सीधे कह डाला कि सलमान खान शाहरूख खान से ज्यादा बड़े स्टार है। उन्होंने कहा- सलमान फिलहाल शाहरूख से बड़े स्टार है.. स्टारडम यहां कलेक्शन का खेल है.. जिस स्टार की अंतिम 3 फिल्मों ने ज्यादा कमाया, वो ज्यादा बड़ा सुपरस्टार।
'शाहरूख खान- आमिर का कोई CRAZE नहीं है.. सलमान खान के सामने'
रामगोपाल वर्मा ने कहा- ये शाहरूख खान पर है कि वह क्या करना चाहते हैं। यहां यदि आप सुपरस्टार बनना चाहते हैं.. चाहते है कि आपकी हर फिल्म 200-300 करोड़ की कमाई करे, तो आपको फिल्मों का चुनाव ध्यान से करना होगा।
पिछले साल अपनी दो फिल्मों के साथ सलमान खान सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्मों के मालिक बन गए हैं। सलमान की अब 9 फिल्मों ने 100 करोड़ कमा लिया। जबकि शाहरूख अभी पीछे हैं। बता दें, सिर्फ यहीं नहीं बल्कि 'बादशाह खान' और भी कई मामलों में सलमान खान से पीछे हैं।
यहां जानिए 9 बातें, जहां सलमान खान ने शाहरूख को छोड़ा पीछे-


Click it and Unblock the Notifications

