..................... सलमान खान अगले महीने 2 बिग बजट फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं | Salman Khan is all set to announce two new big-budget movies next month - Hindi Filmibeat

सलमान खान का धमाका- अगले महीने करने वाले हैं 2 बिग बजट एक्शन फिल्मों की घोषणा

By Filmibeat Desk

लॉकडाउन खत्म होते ही, सलमान खान अब जल्द 'टाइगर 3' की शूटिंग शुरु करने वाले हैं। मार्च से फिल्म की शुरुआत हो चुकी है लेकिन कोरोना की वजह से शूटिंग अटक गई। फिलहाल सलमान खान के खाते में चार से पांच फिल्में हैं, जो 2022 तक रिलीज हो सकती हैं। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो अगले महीने यानि की जुलाई में सलमान खान दो बिग बजट फिल्मों की घोषणा करने वाले हैं।

दो फिल्मों में एक होगी विजय स्टारर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'मास्टर' की रीमेक। दूसरी फिल्म से जुड़ी कोई खास डिटेल फिलहाल बाहर नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो भी एक एक्शन फिल्म होगी।

Salman Khan

मास्टर रीमेक के अलावा एक बड़े स्टूडियो के तहत सलमान खान एक्शन थ्रिलर फिल्म करेंगे। इस तरह कुल छह बड़े बजट की फिल्में अभी सलमान खान के पास लाइन में हैं। कोई शक नहीं कि सलमान फैंस इससे बेहद उत्साहित होंगे। फिलहाल एक्टर अपने परिवार के साथ लॉकडाउन में वक्त गुजार रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X