..................... Salman khan is a monarch of Ad world too - Hindi Filmibeat

एड वर्ल्ड में बना रहेगा सल्लू का जलवा

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) सलमान खान न केवल बड़े सुपर स्टार है, बल्कि वे तमाम नामवर कंपनियों के ब्रांड एबेंसेडर भी हैं। एड वर्ल्ड में उनका जलवा बना रहेगा। उन्हें हाल ही में फोर्टिस हास्पिटल ग्रुप ने भी अपना ब्रांड एबेंसेडर बनाया है। कहने वाले कहते हैं कि उन्हें इस कंपनी का ब्रांड बनने के लिए 15 करोड़ रुपये लिए।

किस-किसके एंबेसडर

सलमान माउंटेन ड्यू नाम के साफ्ट ड्रिंक, सुजुकी बाइक्स, थम्स अप,यात्रा.काम वगैरह के भी ब्रांड एंबेसेडर है। वे किसी ब्रांड के लिए काम करने के लिए सात-आठ करोड़ रुपये से कम नहीं लेते।

हिट एंड रन केस

अब जबकि हिट एन रन केस में उन्हें जेल जाना पड़ेगा तो उन कंपनियों का क्या होगा जिनके लिए वे काम करते हैं ब्रांड एबेसेडर के रूप में? एड गुरु प्रसून जोशी कहते हैं कि सलमान खान से बड़ा ब्रांड एंबेसेडर इस समय देश में कोई नहीं है। उनके सामने क्रिकेटर और बालीवुड के सितारे फेल हैं। वे तो ब्रांड एंबेसेडर बनते ही कम कंपनियों के है।

मोटा कमा सकते हैं

अगर वे ब्रांड एंबेसेडर बनने को लेकर उदारवादी रुख अपनाएं तो वे अनेक कंपनियों के ब्रांड एबेसेडर बन सकते है। वे हर साल कम से कम 100 करोड़ रुपया और कमा सकते हैं। जलवा बना रहेगा

सलमान खान टाइगर बिस्कुट, रैनबैक्सी रीवाइटल वगैरह के भी ब्रांड एंबेसेडर हैं। जोशी कहते हैं कि इस केस में दोषी साबित होने पर भी उनकी ब्रांड वैल्यू बनी रहेगी। उन्हें कुछ समय पहले दुबई के फैशन ब्रांड स्पलैश ने भी अपने साथ जोड़ा है। जानकार कहते हैं कि सलमान खान भले ही जेल में जाएं पर वे फिल्मों तथा विज्ञापनों के जरिए लोगों के जेहन में बने रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X