'गुंडा, बदतमीज और गंदा इंसान है सलमान खान..' इस मशहूर निर्देशक ने सीधे सीधे लिया दबंग खान से पंगा?

Salman Khan is a goon- सलमान खान को लेकर लोगों की दो तरह की राय हैं। उनको जानने वाले कुछ लोग कहते हैं कि वो कभी गुस्सा नहीं होते हैं और हमेशा लोगों की मदद करते हैं। लेकिन वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं जो कि उनको गलत कहते हैं।
अब तो एक निर्देशक ने उनको गुंडा और बदतमीज इंसान तक कह डाला है। जी हां, खुले तौर पर सलमान खान से पंगा लेने वाले ये निर्देशक कोई और नहीं बल्कि दबंग फेम अभिनव कश्यप हैं।
जी हां, सलमान खान की पहली दबंग को निर्देशित करने वाले अभिनव कश्यप बुरी तरह से भड़के हुए हैं और सलमान को लेकर कई बातें की हैं और आरोप भी लगाए हैं। साल 2010 में सलमान खान के साथ हिट देने वाले इस निर्देशक के बयान फैंस को हैरान कर रहे हैं।
क्या बोले अभिनव कश्यप?
अभिनव ने सलमान खान के प्रति सारा गुस्सा निकाला है और कहा, "सलमान खान को किसी तरह से एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं है और ना ही वो किसी काम में शामिल होते है। पिछले 25 सालों से नहीं है। वो काम पर आकर एक एहसान करते हैं। उन्हें सेलिब्रिटी होने का ज़्यादा शौक है, लेकिन एक्टिंग में उनकी कोई दिलचस्पी नहीं है। वो गुंडे हैं। मुझे दबंग से पहले इस बारे में पता नहीं था। सलमान बदतमीज़ हैं, गंदा इंसान हैं।" अभिनव यहीं नहीं रुके बल्कि उन्होने सलमान खान के परिवार को लेकर भी कुछ कहा है। उनका कहना है, "वह बॉलीवुड में स्टार सिस्टम के जनक हैं। वह एक ऐसे फिल्मी परिवार से हैं जो 50 सालों से इंडस्ट्री में है। वो सिलसिले को जारी रखना चाहते हैं, वो बदला लेने की भावना रखने वाले लोग हैं। वो सबकुछ नियंत्रित करते हैं और अगर आपके उनसे विचार नहीं मिलते तो वो आपके पीछे पड़ जाते हैं।''
अभिनव के इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि सलमान खान या उनके परिवार से कोई उनके इस बयान पर कब जवाब देता है। सलमान खान फिलहाल फिल्म गलवान को लेकर बिजी हैं और इस वक्त लेह में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











