सलमान चाहते हैं बिग बॉस के मंच पर आएं शाहरुख खान!
सलमान खान औऱ शाहरुख खान की दोस्ती को एक नयी शुरुआत दे सकता है बिग बॉस का मंच। क्योंकि अब सलमान खान ने खुली बाहों से शाहरुख को बिग में आकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने का इनविटेशन दिया है।
सलमान खान और शाहरुख खान के बीच कभी दोस्ती नहीं हो सकती, कुछ दिनों पहले लोगों का यही ख्याल था लेकिन अब शायद धीरे धीरे लोगों की सोच बदल जाए क्योंकि सलमान खान और शाहरुख जिस तरह से एक दूसरे को लेकर अब पॉजिटिव बोलने लगे हैं उसे देखकर यही लग रहा है कि अब दोनों के बीच सुलह भी जल्द हो जाएगी। हाल ही में सलमान खान ने अपने हिट टीवी शो बिग बॉस के सीजन 7 के प्रेस कॉंफ्रेंस के दौरान कहा कि शाहरुख खान चाहें तो वो भी उनके शो यानी बिग बॉस में आकर अपनी फिल्म का प्रमोशन कर सकते हैं जैसा कि बाकी स्टार्स करते हैं।
सलमान खान का इतना कहना ही मीडिया के लिए काफी था और इसके बाद शाहरुख खान को लेकर मीडिया ने सलमान खान से काफी सारे प्रश्न पूछ लिये। चूंकि सलमान खान भी काफी मूड में थे इसलिए उन्होंने बिना किसी भी तरह का गुस्सा या इरिटेशन दिखाए मीडिया के हर एक सवाल का जवाब दिया। मीडिया ने ये भी पूछा कि आजकल सलमान खान का एंजेल रुप कुछ ज्यादा ही नज़र आ रहा है। सलमान खान लोगों को गले लगा रहे हैं दोस्ती कर रहे हैं। इसपर सलमान ने मीडिया के इशारे को समझते हुए रमजान के मौके पर शाहरुख खान को गले लगाने की बात का जवाब देते हुए कहा कि रमजान के महीने में अगर आप किसी के पास से गुजर जाएं तो उसे गले नहीं लगाने से गलत होता है। इसलिए हम एक दूसरे से गले मिले।
सलमान खान ने इस ईवेंट के दौरान मीडिया वालों की भी काफी खिंचाई की। साथ ही उन्होंने उन सवालों के बारे में भी बताया जिन्हें सुनकर उन्हें गुस्सा आ जाता है या फिर उनका मूड खराब हो जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











