बहन के ससुराल वालों के साथ प्रेसीडेंट से मिले सलमान
सलमान खान अर्पिता खान की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। चाहे वेन्यू का सेलेक्शन हो या कार्ड का डिस्ट्रीब्यूशन। सलमान खान हर चीज़ परफेक्ट चाहते हैं। उन्होंने बहन अर्पिता से वादा जो किया है। सलमान ने अर्पिता को प्रॉमिस किया है कि वो उनकी शादी को उनके जीवन का सबसे यादगार पल बनाएंगे।
इसीलिए इस फेयरीटेल वेडिंग के लिए सलमान यहां से वहां भटक रहे हैं। अब भई शादी वाला घर जो ठहरा। पहले तो सलमान ने जोधपुर कोर्ट में काला हिरण शिकार मामले में अपनी हाज़िरी दी और फिर पहुंच गए प्रेसीडेंट प्रणब मुखर्जी से मिलने। सलमान ने आयुष और उनके परिवार के साथ मिलकर प्रणब मुखर्जी को अर्पिता और आयुष की शादी का कार्ड दिया।
पढ़िए: किन किन तैयारियों में जुटे हैं सलमान खान
इसी के साथ गेस्ट लिस्ट में आमिर खान, शाहरूख खान, सैफ अली खान, करीना कपूर, शर्मीला टैगोर, सोहा अली खान, करन जौहर, किरण राव, कटरीना कैफ, अमिताभ बच्चन, राम चरण तेजा, समेत 300 लोगों को कार्ड दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications












