सलमान की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को शादी का invitation
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी बहन अर्पिता की शादी को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। औक इस शादी को शानदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। इसी कड़ी में सलमान ने गुरूवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और शादी में आने का न्यौता दिया। सलमान के साथ उनकी बहन अलवीरा भी थीं।

सलमान खान शादी का न्यौता देने प्रधानमंत्री निवास पहुंचे थे। दोनों ने काफी देर तक बातचीच की। गौरतलब है पीएम मोदी ने अपने स्वच्छ भारत अभियान में सलमान को नॉमिनेट किया था। सलमान मोदी के कहने पर इस अभियान से जुड़े थे। वहीं गुजरात के पतंग महोत्सव के दौरान भी दोनों की मुलाकात हो चुकी है, जब मोदी ने सलमान की काफी तारीफ भी की थी। लेकिन उस वक्त मोदी प्रधानमंत्री नहीं थे।
गौरतलब है कि, अर्पिता 18 नवंबर को हैदराबाद में अपने बॉयफ्रेंड आयुष शर्मा के साथ शादी रचाने जा रही हैं। सुनने में आ रहा है कि सलमान ने इस शादी में आने के लिए शाहरुख खान को भी न्यौता भेजा है। आपको बता दें, मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड कलाकारों, नेताओं, खिलाडि़यों और उद्योगपतियों के नाम शामिल हैं।
शाहरुख के अलावा अमिताभ बच्चन, आमिर खान, रितिक रोशन, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान जैसे सितारों को भी न्यौता भेजा गया है। साउथ इंडस्ट्री से कमल हासन, चिरंजीवी, वेंकटेश और सुरेश बाबू को बुलाया गया है।
सलमान ने शादी के लिए हैदराबाद का रॉयल फलकनुमा पैलेस को बुक किया है और 21 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन दी जाएगी, जिसमें सभी बॉलीवुड सितारों की झलक देखी जा सकती है।


Click it and Unblock the Notifications