ईद के मौके पर फोटोग्राफरों को घर बुलाएंगे सलमान!

सलमान खान और फोटोग्राफर्स का झगड़ा अभी तक सुलझ नहीं पाया है और इस मामले के बढ़ते जाने से सलमान खान को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन ईद के मुबारक मौके पर लग रहा है कि सलमान खान इस झगड़े को खत्म करने देना चाहते हैं और शायद यही वजह है कि सलमान खान अपने घर पर फोटोग्राफर्स को बुलाने की सोच रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन खबर के अनुसार सलमान खान ने फोटोग्राफर्स को मंगलवार को अपने घर पर आने का न्यौता दिया है।

पिछले दिनों किक फिल्म के डेविल सॉंग लॉंच के दौरान सलमान खान और फोटोग्राफर्स के बीच बहस हो गयी थी और सलमान खान ने सभी फोटोग्राफर्स से कह दिया था कि जिन्हें ढंग से ईवेंट कवर करना है वो करें नहीं तो चले जाएं। सलमान के बॉडीगार्ड द्वारा भी किसी फोटोग्राफर के साथ बद्तमीजी करने की खबर आई थी। खबर ये भी थी कि कुछ फोटोग्राफर्स ने तो सलमान खान के खिलाफ पुलिस स्टेशन में जाकर रिपोर्ट तक दर्ज करा दी थी। इसके बाद सभी फोटोग्राफर्स ने फैसला किया कि वो सलमान खान के किसी भी ईवेंट पर नहीं जाएंगे और ना ही उनकी तस्वीरें लेंगे।

उसके बाद सलमान खान ने भी मीडिया के सामने आकर फोटोग्राफर्स को लेकर अपने दिल की बात कही और कहा कि वो इनसे माफी नही मांगेंगे। उन्होंने कहा कि ये फोटोग्राफर्स जब मीलों दूर से तस्वीरें ले सकते हैं तो ईवेंट्स में आकर इन्हे हमारे सर पर खडे़ होकर क्यों तस्वीरें लेनी हैं। सलमान ने ये भी कहा कि फोटोग्राफर्स बहुत ही एग्रेसिव होते हैं और कभी कभी तो फिल्मी सितारे भी डर जाते हैं।

लेकिन अब लग रहा है कि सलमान खान को भी महसूस हो रहा है कि ये बात कुछ ज्यादा खिंच रही है और उन्हें अपना बड़प्पन दिखाकर इस बात को रफा दफा करना चाहिए। देखते हैं ये ईद फोटोग्राफर्स और सलमान के रिश्ते को कितना मुबारक बनाती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X